Last Updated:
Sugarcane Juice Business: गर्मी के मौसम में अगर आप कम लागत में अच्छा मुनाफा देने वाला बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो गन्ने के जूस का व्यवसाय एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. गर्मी में ठंडे और ताजे पेय पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ जाती है और गन्ने का जूस लोगों की पहली पसंद बन जाता है. यही वजह है कि बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गन्ने के जूस के ठेले आसानी से नजर आने लगते हैं. (रिपोर्ट: दीपक पाण्डेय/खरगोन)

गन्ने के जूस का बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं होती. इस काम के लिए सबसे जरूरी चीज गन्ने का रस निकालने वाली मशीन होती है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 18 हजार रुपए से शुरू हो जाती है. खास बात ये कि इस छोटे से बिजनेस को मात्र 30 से 35 हजार रुपए की लागत से शुरू किया जा सकता है और सही जगह पर लगाने पर रोजाना हजारों रुपए की कमाई भी हो सकती है.

गन्ने के जूस का बिजनेस चलाने के लिए सही जगह का चुनाव बहुत जरूरी होता है. अगर यह ठेला बस स्टैंड, मुख्य बाजार, अस्पताल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी या भीड़भाड़ वाले मार्केट में लगाया जाए तो ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है. गर्मी में लोग चलते-फिरते ठंडा जूस पीना पसंद करते हैं, इसलिए ऐसे स्थानों पर बिक्री ज्यादा होती है.

गन्ने के जूस का बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं होती. इस काम के लिए सबसे जरूरी चीज गन्ने का रस निकालने वाली मशीन होती है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 18 हजार रुपए से शुरू हो जाती है. इसके अलावा मशीन चलाने के लिए इंजन करीब 4 हजार रुपए में मिल जाता है. मशीन और इंजन लगाने के लिए एक ठेले की जरूरत होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस तरह मशीन, इंजन और ठेले का पूरा सेटअप लगभग 30 से 35 हजार रुपए में तैयार हो जाता है. इसके अलावा गन्ना, बर्फ, आइस बॉक्स, पीने का पानी और ग्राहकों के बैठने के लिए कुछ कुर्सियों की व्यवस्था करनी पड़ती है. अगर इन सभी चीजों को शामिल कर लिया जाए तो करीब 50 हजार में पूरा बिजनेस आसानी से शुरू किया जा सकता है.

गन्ने के जूस का बिजनेस चलाने के लिए सही जगह का चुनाव बहुत जरूरी होता है. अगर यह ठेला बस स्टैंड, मुख्य बाजार, अस्पताल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी या भीड़भाड़ वाले मार्केट में लगाया जाए तो ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है. गर्मी में लोग चलते-फिरते ठंडा जूस पीना पसंद करते हैं, इसलिए ऐसे स्थानों पर बिक्री ज्यादा होती है.

बाजार में एक गिलास गन्ने का जूस आमतौर पर 10 से 20 रुपए तक बिकता है. वहीं, एक क्विंटल गन्ने की कीमत करीब 900 रुपए होती है. एक क्विंटल गन्ने से काफी मात्रा में जूस निकलता है और इसकी बिक्री से लगभग 3 से 4 हजार रुपए तक की कमाई हो सकती है. अगर बिक्री ज्यादा हो तो यह कमाई 5 से 6 हजार रुपए प्रतिदिन तक भी पहुंच सकती है.

खरगोन में गन्ने के जूस की दुकान लगाने वाले व्यापारी सत्यम राजपूत बताते हैं कि पहले वे एक किराना दुकान पर लगभग 10 हजार रुपए महीने की नौकरी करते थे. इससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था. इसके बाद उन्होंने गन्ने के जूस का बिजनेस शुरू किया. शुरुआत में जमा पूंजी लगाकर छोटा ठेला लगाया, लेकिन धीरे-धीरे ग्राहक बढ़ते गए और अब इस काम से उन्हें अच्छी कमाई हो रही है.

सत्यम के अनुसार, इस बिजनेस में जोखिम बहुत कम होता है. मेहनत भी ज्यादा नहीं लगती. खास बात ये कि गर्मी के चार महीनों में ही अच्छी कमाई हो जाती है. क्योंकि, हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते है कि गन्ने का जूस सिर्फ स्वाद में ही अच्छा नहीं होता बल्कि यह शरीर को ठंडक भी देता है. साथ ही रोगों को भी दूर रखता है. इसमें प्राकृतिक शुगर, मिनरल और कई पोषक तत्व होते हैं जो गर्मी में शरीर को ऊर्जा देते हैं. यही वजह है कि लोग सॉफ्ट ड्रिंक की जगह ताजा गन्ने का जूस पीना ज्यादा पसंद करते हैं.


