You are currently viewing Utpanna Ekadashi 2026 Date: मार्गशीर्ष की पहली एकादशी कब है? इस दिन भगवान विष्णु के प्राणों की देवी ने की थी रक्षा, जानें तारीख, मुहूर्त, पारण

Utpanna Ekadashi 2026 Date: मार्गशीर्ष की पहली एकादशी कब है? इस दिन भगवान विष्णु के प्राणों की देवी ने की थी रक्षा, जानें तारीख, मुहूर्त, पारण


Utpanna Ekadashi 2026 Date: मार्गशीर्ष की पहली एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहते हैं, जो मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को होती है. इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और देवी एकादशी की पूजा करते हैं. पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार देवी एकादशी ने भगवान विष्णु के प्राणों की रक्षा की थी. वो देवी भगवान विष्णु के शरीर से ही उत्पन्न हुई थीं. इस वजह से इसे उत्पन्ना एकादशी कहते हैं. इस बार उत्पन्ना एकादशी पर 2 शुभ योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं कि उत्पन्ना एकादशी कब है? उत्पन्ना एकादशी मुहूर्त और पारण समय क्या है?

उत्पन्ना एकादशी 2026 तारीख

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 3 दिसंबर, गुरुवार को रात में 11 बजकर 3 मिनट से शुरू हो रही है. इस तिथि का समापन 4 दिसंबर को रात 11 बजकर 44 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर मार्गशीर्ष की पहली एकादशी या उत्पन्ना एकादशी का व्रत 4 दिसंबर, दिन शुक्रवार को है.

उत्पन्ना एकादशी 2026 मुहूर्त

उत्पन्ना एकादशी को ब्रह्म मुहूर्त 05:10 ए एम से 06:04 ए एम तक है. इस समय में आप स्नान करके व्रत और विष्णु पूजा का संकल्प कर लें. दिन का शुभ मुहूर्त यानी अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक है. भगवान विष्णु की पूजा आप सुबह में 06:59 ए एम से लेकर सुबह 10:53 ए एम के बीच कभी भी कर सकते हैं.

इस पूजा मुहूर्त में आपको लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 08:17 ए एम से 09:35 ए एम तक प्राप्त होगा, वहीं अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह में 09:35 ए एम से सुबह 10:53 ए एम तक रहेगा. उस दिन का निशिता मुहूर्त देर रात 11 बजकर 44 मिनट से मध्य रात 12 बजकर 39 मिनट तक है.

दोपहर में शुभ-उत्तम मुहूर्त 12 बजकर 11 मिनट से 01 बजकर 29 मिनट तक है.

2 शुभ योग में उत्पन्ना एकादशी 2026

उत्पन्ना एकादशी के दिन 2 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. आयुष्मान योग प्रात:काल से प्रारंभ हो जाएगा और सुबह में 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. ये योग उत्तम स्वास्थ्य और आयु में वृद्धि करने वाला होता है. वहीं सुबह 8 बजकर 23 मिनट से सौभाग्य योग बनेगा, जो पूरे दिन रहेगा. यह योग भाग्य और सौभाग्य में वृद्धि करता है.

उत्पन्ना एकादशी पर हस्त नक्षत्र प्रात:काल से लेकर सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा, उसके बाद से चित्रा नक्षत्र लग जाएगा.

उत्पन्ना एकादशी 2026 पारण समय

जो लोग 4 दिसंबर को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखेंगे, वे पारण अगले दिन 5 दिसंबर को सुबह में 6 बजकर 59 मिनट से सुबह 9 बजकर 4 मिनट के बीच कभी भी कर सकते हैं. पारण के दिन द्वादशी तिथि का समापन देर रात 12 बजकर 51 ए एम पर होगा.

देवी एकादशी ने की थी भगवान विष्णु की रक्षा?

सतयुग में स्वर्ग पर मुर नामक राक्षस का वर्चस्व स्थापित हो गया था. उसने देवताओं को हराकर स्वर्ग पर कब्जा कर लिया. तब देवता भगवान विष्णु के शरण में गए. भगवान विष्णु और मुर के बीच कई वर्षों तक युद्ध हुआ, उसके बाद भगवान विष्णु बद्रिकाश्रम की गुफा में विश्राम करने लगे.

श्रीहरि को खोजते ​हुए मुर उस गुफा में पहुंच गया. व​ह भगवान विष्णु पर प्रहार करने ही वाला था, तभी उनके शरीर से एक देवी प्रकट हुईं, उन्होंने मुर से युद्ध किया और उसे मार डाला.

जब भगवान विष्णु जागे तो उनको सारी घटना पता चली तो उन्होंने प्रसन्न होकर उस देवी का नाम एकादशी रखा. उन्होंने वरदान दिया कि एकादशी व्रत करने से पाप मिटेंगे और पुण्य की प्राप्ति होगी.



Source link

Leave a Reply