You are currently viewing Healthy Foods: चाहते हैं बीमारी से बचे रहें तो डाइट में रोज ये 5 फूड शामिल करें, कई परेशानी से रहेंगे दूर

Healthy Foods: चाहते हैं बीमारी से बचे रहें तो डाइट में रोज ये 5 फूड शामिल करें, कई परेशानी से रहेंगे दूर


Last Updated:

How to be healthy:  कौन ऐसा हो जो बीमारी चाहता है. कोई भी ऐसा नहीं होगा. लेकिन बीमारी से मुक्त रहा कैसे जाए. रोजाना का भोजन हमारी सेहत को तय करता है. ऐसे में अगर हम हेल्दी भोजन करेंगे तो हमें बीमार पड़ने का जोखिम कम होगा. WHO के मुताबिक रोजाना संतुलित, संंयमित और पर्याप्त भोजन करना चाहिए. लेकिन आजकल अधिकांश लोग अनहेल्दी भोजन करते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हम अपने रोजाना की जिंदगी में किस प्रकार का भोजन करें.

How to be healthy: आप क्या भोजन करते हैं इससे आपकी सेहत तय होता है. WHO के मुताबिक हर रोज संतुलित, पर्याप्त और संयमित भोजन होना चाहिए. इससे डायबिटीज, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक हेल्दी खान-पान की नींव शुरुआत में ही पड़ती है. इंफेक्शन वाली बीमारियों से बचने के लिए व्यक्ति को रोज एंटीऑक्सीडेंट्स और इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले फूड का चयन करना चाहिए.

WHO के मुताबिक कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा देने का मुख्य स्रोत हैं. इसलिए लोगों के दैनिक डाइट में कुल ऊर्जा का लगभग 45 से 75 प्रतिशत हिस्सा होना चाहिए. लेकिन सही स्रोतों से कार्बोहाइड्रैट को चुनना चाहिए. साबुत अनाज इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसमें मक्का, बाजरा, रागी, ब्राउन राइस जैसे मोटे अनाजों का चयन करना चाहिए. कार्बोहाइड्रैट के लिए चीनी नहीं खानी चाहिए. मोटा अनाज से जितने कार्बोहाइड्रैट की पूर्ति करेंगे, उतना फायदा होगा. Image: Canva

WHO के मुताबिक रोजाना हर व्यक्ति को रोजाना की एनर्जी में से 10 से 15 प्रतिशत एनर्जी के लिए प्रोटीन लेना चाहिए. इस तरह हर वयस्क व्यक्ति को एक दिन में 50 से 75 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. प्रोटीन के लिए आप कुदरती चीजों का सेवन ज्यादा करें. इसके लिए आप दूध, दही, दाल, बींस, सोयाबींस, अंडा, मछली, चिकन आदि का सेवन करना चाहिए. इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स में भी आपको रोजाना सेवन करना चाहिए. सीड्स से भी आपको प्रोटीन मिलेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शरीर को इंफेक्शन वाली बीमारियों से बचाने के लिए रोज आपको कम से कम 3 तरह की हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए. ये सब्जियां अलग-अलग रंग के हो. जैसे भिंडी अगर हरे रंग की है तो दूसरा पर्पल रंग का बैंगन और लाल शिमला मिर्च खाना चाहिए. लाल शिमला मिर्च में एंटी-कैंसर गुण भी होता है. वैसे आदर्श स्थिति यह है कि आपकी थाली का आधा हिस्सा हरी सब्जियों से भरी होनी चाहिए. आप रोजाना बदल-बदल कर हरी सब्जियों का चुनाव करें. हरी सब्जियां असाध्य से असाध्य बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार है. फूलगोभी, बंदगोभी जैसी क्रुसीफेरस सब्जियां कैंसर के जोखिम को कम करती है. Image: Canva

रोजाना कम से कम तरह के फलों का सेवन करना चाहिए. अगर ऐसा संभव न हो तो दो तरह के अलग-अलग रंगों के फलों का सेवन जरूर करें. अगर आप अपने भोजन में एक सेब रोज खाते हैं तो यह कई बीमारियों से आपको बचाएगा. साइट्रस फ्रूट्स यानी खट्टा-मीठा स्वाद वाला फल आपको इम्यूनिटी बूस्ट करेगा. साइट्रस फ्रूट्स में विटामिन सी भरा होता है जो इम्यून सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके लिए संतरा, चकोतरा, कीवी, पाइनएप्पल, नींबू, अमरूद आदि का सेवन करें. Image: Canva

कुछ चीजें आपके भोजन में रोज होनी चाहिए. जैसे लहसुन, अदरक और सलाद. ये तीन चीजें हर रोज होनी चाहिए. अदरक और लहसुन आयुर्वेद में भी चमात्कारी चीज है. इन दोनों से कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है. लहसुन इम्यूनिटी बूस्टिंग के लिए बेहतरीन चीज है. इसी तरह अदरक में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है. इसके बाद आपको थोड़ा बहुत सीड्स का सेवन हर रोज करना चाहिए. जैसे कद्दू के बीज, अलसी के बीज, खीरे का बीज आदि. यदि आप रोज ड्राई फ्रूट्स खाएंगे तो इसका और अधिक फायदा होगा. Image: Canva

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Reply