US Presidential Election: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर से हैकिंग और चुनाव को प्रभावित करने वाला जिन्न जग गया है. इसबार ऐसा लग रहा है कि हैकरों के निशाने पर रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप हैं. क्योंकि पहले भी 2016 के चुनाव में ट्रंप को जीताने के लिए विदेशी हाथ होने का आरोप लग चुका है. 2024 का चुनाव दिन-ब-दिन दिलचस्प मोड़ ले रही है. ट्रंप की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है. हाल में खबर आई कि फॉरेन हैकर्स ने ट्रंप के करीबियों के ई-मेल को हैक कर सीक्रेट लीक करने की फिराक में हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने उनके करीबी और उनके चुनाव अभियान को संभाल रहे रोजर स्टोन का ई-मेल हैक कर लिया.
2016 में क्या हुआ था? दावा किया जा रहा था कि ट्रंप को जीताने के लिए रूस ने पुरजोर कोशिश की थी. ट्रंप, रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमिर पुतिन के फेवरेट कैंडिडेट माने जा रहे थे. चुनाव के बाद अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई और सिक्रेट सर्विस ने बताया कि रूस तत्कालिन विदेश मंत्री रहीं हेलरी क्लिंटन को बदनाम कर उनको चुनाव जीतने से रोकना था. वहीं, अमेरिकी एजेंसी ने दावा किया कि पुतिन और रूसी सरकार ने ट्रंप को प्रेसिडेंट पद के लिए प्राथमिकता दी थी.
‘ट्रंप के करीबी पर हमला
अब फिर से आते हैं 2024 के प्रेसिडेंसियल चुनाव पर. स्टोन ट्रंप के काफी करीबी हैं और वह उनके चुनावी अभियान को देख रहे हैं. जून में उनका ई-मेल अकाउंट हैक हो गया था, जिससे अमेरिकी जांच एजेंसी के तबके में खलबली मच गई थी. स्टोन ने इसकी खबर, माइक्रोसॉफ्ट और एफबीआई को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसमें विदेशी स्टेट के हाथ होने का दावा किया था. उन्होंने कहा कि हैकर्स उनके कंप्यूटर को हैक कर ट्रंप के चुनावी अभियान को प्रभावित करना चाहते थे.
ईरान का हाथ
एजेंसी से रिपब्लिकन पार्टी के चुनावी आभियान के वकील ग्रांट स्मिथ ने बताया, ‘स्टोन ने हैंकिंग के मामले में एफबीआई और माइक्रोसॉफ्ट से संपर्क किया था. हमें सहयोग का भरोसा मिला है.’ लेकिन हम, या स्टोन अभी इसपर बात नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके हजारों आंतरिक डक्य़ूमेंट्स विदेशी हैकरों ने हैक कर लिया, हैकिंग में ईरान का हाथ है.
इनकार
हालांकि ईरान ने आरोपों से इनकार किया है. ईरान ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने सार्वजनिक रूप से या आधिकारिक तौर पर ईरान पर उंगली नहीं उठाई है. लेकिन, मामले के जानकार एक सूत्र ने बताया कि, ट्रंप के चुनावी अभियान को निशाना बनाने के लिए हैकर्स द्वारा इस्तेमाल की गई तकनीकें ईरानी हैकर्स से जुड़ी तकनीकों से मेल खाती हैं.
Tags: Donald Trump, US Presidential Election 2024
FIRST PUBLISHED : August 13, 2024, 10:14 IST



