You are currently viewing Joe Biden Cancer News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर

Joe Biden Cancer News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर


Last Updated:

Joe Biden Cancer News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है, जो उनकी हड्डियों तक फैल गया है. पिछले सप्ताह मूत्र संबंधी लक्षण दिखने पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी.

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, हड्डियों तक फैली बीमारी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर

हाइलाइट्स

  • जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हुआ है.
  • कैंसर उनकी हड्डियों तक फैल गया है.
  • बाइडेन और उनका परिवार इलाज के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.

Joe Biden Cancer News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को कैंसर हो गया है. जी हां, जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर के आक्रामक रूप का पता चला है. उनके शरीर में यह बमारी काफी तेजी से फैल रही है. चिंता की बात है कि कैंसर उनकी हड्डियों तक फैल गया है. जो बाइडन के दफ्तर ने यह जानकारी दी. इस खबर से उनके समर्थकों को बड़ा धक्का लगा है.

जो बाइडेन की उम्र 82 साल है. ऑफिस के बयान के मुताबिक, जो बाइडेन को पेशाब संबंधी समस्या थी. इसके लिए उन्होंने शुक्रवार डॉक्टर को दिखाया. डॉक्टर ने जब मेडिकल चेकअप किया तो सबके होश उड़ गए.  मूत्र संबंधी लक्षण दिखने के बाद डॉक्टरों ने कन्फर्म किया कि जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर है. प्रोस्टेट कैंसर की पुष्टि होने के बाद जो बाइडेन और उनका परिवार डॉक्टरों के साथ इलाज के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. बाइडेन की यह बीमारी अधिक आक्रामक है.

ट्रंप हैं दुखीं

जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर की सूचना से डोनाल्ड ट्रंप भी दुखी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा, ‘मैं और मेलानिया… जो बाइडेन की हाल की मेडिकल रिपोर्ट सुनकर दुखी हैं. हम जिल और उनके परिवार के प्रति अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं और हम कामना करते हैं कि जो बाइडेन जल्दी और पूरी तरह से ठीक हो जाएं.’

क्या है यह प्रोस्टेट कैंसर

जो बाइडन को जो कैंसर हुआ है, वह बहुत खतरनाक है. प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला एक गंभीर रोग है. यह प्रोस्टेट ग्रंथि में शुरू होता है. यह ग्रंथि मूत्राशय के नीचे और मलाशय के सामने स्थित होती है, जो वीर्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. जो बाइडेन का कैंसर आक्रामक है, इसलिए यह हड्डियों तक फैल चुका है. प्रोस्टेट कैंसर धीरे-धीरे बढ़ सकता है, मगर कुछ मामलों में आक्रामक होकर शरीर के अन्य हिस्सों, जैसे हड्डियों या लिम्फ नोड्स में फैल जाता है. इसे ही मेटास्टेसिस कहते हैं. प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में कैंसर से होने वाली मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है.

लक्षण

यह बीमारी अक्सर बिना दिखे ही बढ़ती जाती है. इसके लक्षण तुरंत नजर नहीं आते हैं. यह शरीर में तेजी से फैलती है. इसके आम लक्षणों में पेशाब या वीर्य में खून आना, पीठ के निचले हिस्से, पेल्विस, छाती या अन्य हड्डियों में दर्द और इरेक्टाइल डिसफंक्शन शामिल हैं. अगर प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ जाती है और गुदा पर दबाव डालती है, तो कुछ पुरुषों को कब्ज की शिकायत हो सकती है. वजन का अचानक कम होना और भूख न लगना भी इसके लक्षण हो सकते हैं.

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeworld

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, हड्डियों तक फैली बीमारी



Source link

Leave a Reply