You are currently viewing Ayodhya News : इन तीन राशियों की कल चमकेगी किस्मत…कुछ भी करें, कामयाबी पक्की

Ayodhya News : इन तीन राशियों की कल चमकेगी किस्मत…कुछ भी करें, कामयाबी पक्की


Last Updated:

Ayodhya news in hindi : 3 जून को बुद्ध देव अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. इसका प्रभाव कई राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा. इनके व्यापार में वृद्धि होगी. कारोबार की परेशानियां दूर होंगी. रुका काम पूरा होगा.

X

राशि

राशि फल 

हाइलाइट्स

  • बुद्धदेव 3 जून को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे.
  • वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों को लाभ होगा.
  • व्यापार में वृद्धि और रुके हुए काम पूरे होंगे.

Durga Ashtami 2025/अयोध्या. वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत रखा जाता है. यह दिन मां दुर्गा को समर्पित होता है. इस दिन जगत जननी मां दुर्गा की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना का विधान है. मनचाही मनोकामना पाने के लिए उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है. दूसरी तरफ, इसी दिन ज्योतिष गणना के अनुसार बुद्धदेव भी अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. बुद्धदेव के नक्षत्र परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. आइये ज्योतिष से जानते हैं कि बुद्ध के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों के जातक की किस्मत बदल सकती है.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिष गणना के अनुसार, 3 जून को बुद्ध देव अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं और इसी दिन दुर्गा अष्टमी का व्रत भी रखा जाएगा. ऐसी स्थिति में इस दिन का महत्त्व और बढ़ जाता है. बुद्धदेव के नक्षत्र परिवर्तन करने का प्रभाव तीन राशियों वृषभ, मिथुन और तुला के जातकों पर अधिक देखने को मिलेगा. इनके व्यापार में वृद्धि होगी. कारोबार संबंधित परेशानियां दूर होंगी. रुका हुआ काम भी पूरा होगा.

Rishikesh News : चमत्कारी है ये मंदिर…जहां शांत हुआ भगवान शिव का रौद्र रूप, पूरे ब्रह्मांड ने ली राहत की सांस

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा. मन प्रसन्न होगा. बुद्धदेव की कृपा से विशेष धन की प्राप्ति होगी. तकनीक के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी. बिजनेस में मुनाफा होगा. परिवारजनों के साथ व्यवहार मधुर रहेंगे.

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातक पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी. धार्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी. धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. व्यापार में वृद्धि होगी. निवेश के लिए अच्छा समय रहेगा. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. करियर के क्षेत्र में उन्नति होगी.

तुला राशि 

तुला राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा होगा. अचानक धन की प्राप्ति होगी. शादीशुदा जीवन खुशहाल होगा. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. पार्टनरशिप में किया गया काम उत्तम परिणाम देगा.

homeastro

इन तीन राशियों की कल चमकेगी किस्मत…कुछ भी करें, कामयाबी पक्की



Source link

Leave a Reply