Last Updated:
Donald Trump Iran News: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से परमाणु समझौते का आग्रह किया. नेतन्याहू ने ईरान पर हमले जारी रखने का संकल्प जताया. व्हाइट हाउस ने ईरान पर इजरायली हमले को लेकर अमेरिकी संलिप्तता से इनकार किया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है. (फाइल फोटो)
हाइलाइट्स
- डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से परमाणु समझौते का आग्रह किया.
- इजरायल ने ईरान पर हमले जारी रखने का संकल्प जताया.
- व्हाइट हाउस ने ईरान पर हमलों में अमेरिकी संलिप्तता से इनकार किया.
वॉशिंगटन. इजरायल द्वारा ईरान पर बमबारी जारी रखने का संकल्प जताए जाने के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान से आग्रह किया कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम पर अंकुश लगाने के लिए शीघ्र समझौता करे. ट्रंप ने पश्चिम एशिया में इस नाजुक क्षण को ईरान के नेतृत्व के लिए एक संभावित ‘दूसरे अवसर’ के रूप में पेश किया ताकि और अधिक तबाही से बचा जा सके.
ईरान पर इजरायली हमले में अमेरिका को रोल नहीं
व्हाइट हाउस ने कहा कि इन हमलों में उसकी कोई संलिप्तता नहीं है. हालांकि, ट्रंप ने यह रेखांकित किया कि इजरायल ने अमेरिका द्वारा उपलब्ध कराए गए विशाल हथियार भंडार का उपयोग ईरान के नातांज स्थित मुख्य परमाणु संवर्धन केन्द्र, देश के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाने के लिए किया.
ट्रंप ने सोशल मंच ‘ट्रुथ’ पर कहा कि उन्होंने ईरान के नेताओं को चेतावनी दी थी कि “यह उससे भी कहीं अधिक बुरा होगा, जो वे सोचते हैं, अनुमान लगाते हैं, या उन्हें बताया गया है.” उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया के सबसे अच्छे एवं सबसे घातक सैन्य उपकरण बनाता है, और इनमें से काफी कुछ इजरायल के पास है और वे जानते हैं कि इसका उपयोग कैसे करना है.
पश्चिम एशिया में अमेरिका का नया प्लान
दो अमेरिकी अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इजरायली हमलों के बाद अमेरिका अपने पोत समेत अन्य सैन्य साजो-सामान को पश्चिम एशिया में ट्रांसफर कर रहा है ताकि तेहरान के संभावित जवाबी हमलों से निपटा जा सके.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें



