You are currently viewing West Asia War Tension: अमेर‍िका ने तुर्की, UAE, जॉर्डन और इराक को क्‍यों क‍िया अलर्ट, ईरान करने वाला है बड़ा हमला?

West Asia War Tension: अमेर‍िका ने तुर्की, UAE, जॉर्डन और इराक को क्‍यों क‍िया अलर्ट, ईरान करने वाला है बड़ा हमला?


Last Updated:

US Attack Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों की जानकारी देते हुए कहा कि ईरान के परमाणु केंद्र ‘पूरी तरह से नष्ट कर दिए गए हैं’. साथ ही उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसने जवाबी कार्रवाई की त…और पढ़ें

तैयार हो जाइए.. अमेर‍िका ने तुर्की, UAE, जॉर्डन और इराक को क्‍यों क‍िया अलर्ट?

ईरान-इजरायल में जंग से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है. (रॉयटर्स)

हाइलाइट्स

  • अमेरिका ने तुर्की, UAE, जॉर्डन और इराक को सुरक्षा चेतावनी दी.
  • अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर हमले किए.
  • ईरान ने अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की धमकी दी.

वॉशिंगटन. ईरान की धमकी के बीच अमेरिका ने तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), जॉर्डन और इराक के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है. पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है. यह खबर ऐसे समय में आई है, जबकि इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध में अब अमेरिका भी कूद पड़ा है. ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के मकसद से इजरायल की ओर से शुरू किए गए हमलों को मजबूती प्रदान करते हुए अमेरिका ने रविवार तड़के तीन ईरानी परमाणु केंद्रों पर हमले किए.

तेहरान की जवाबी कार्रवाई की धमकी के बीच एक पुराने दुश्मन को कमजोर करने के लिहाज से यह एक जोखिम भरा कदम है, जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष छिड़ सकता है. अमेरिका और इजरायल के अधिकारियों ने कहा है कि ‘अमेरिकन स्टील्थ बॉम्बर’ और 30,000 पाउंड वजनी ‘बंकर-बस्टर बम’ ने जमीन के अंदर गहरे में स्थापित ईरानी परमाणु केंद्रों को नष्ट कर दिया. ‘बंकर-बस्टिंग बम’ को ‘जीबीयू-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनिट्रेटर’ के रूप में जाना जाता है, जिसका इस्तेमाल जमीन के भीतर लक्ष्य को भेदने और विस्फोट में किया जाता है’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों की घोषणा की. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने अपनी खबर में देश के फोर्दो, इस्फहान और नतांज परमाणु केंद्रों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की पुष्टि की. इजरायल ने करीब एक सप्ताह से अधिक समय से ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है और उसकी हवाई रक्षा एवं मिसाइल क्षमताओं को व्यवस्थित रूप से नष्ट करने के साथ परमाणु संवर्धन इकाइयों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिसके बाद अमेरिका को सीधे तौर पर इसमें शामिल करने का निर्णय लिया गया है.

ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने ‘ईरान के खिलाफ खतरनाक युद्ध शुरू किया है’. मंत्रालय ने यह भी कहा कि ईरान “अमेरिकी सैन्य आक्रमण और शासन द्वारा किए गए अपराधों के खिलाफ पूरी ताकत से विरोध करने तथा ईरान की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने का अपना अधिकार रखता है.” इजरायल में ईरान के मिसाइल हमलों में 16 लोग घायल हुए हैं वहीं ईरान पर भी इजरायल के नए हमलों की सूचना है. ईरान ने इजरायल के लिए जासूसी के आरोप मेंएक व्यक्ति को फांसी की सजा दी.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

homeworld

तैयार हो जाइए.. अमेर‍िका ने तुर्की, UAE, जॉर्डन और इराक को क्‍यों क‍िया अलर्ट?



Source link

Leave a Reply