You are currently viewing AR Rahman Late Night Craving Food। ए.आर. रहमान रात को भूख लगने पर ऑर्डर करते हैं ये चीज

AR Rahman Late Night Craving Food। ए.आर. रहमान रात को भूख लगने पर ऑर्डर करते हैं ये चीज


Last Updated:

ए.आर. रहमान ने बताया कि कभी-कभी रात में बर्गर खाने की इच्छा होती है और उनका बेटा ऑर्डर करता है. विशेषज्ञों के अनुसार, देर रात खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.

आधी रात को जागकर खाने की आदत आपको भी है, A.R Rahman को भी है ऐसा...

AR रहमान का लेट नाइट फेवरेट फूड.

हाइलाइट्स

  • ए.आर. रहमान को रात में बर्गर खाने की इच्छा होती है.
  • देर रात खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.
  • लेट नाइट क्रेविंग के लिए हेल्दी विकल्प चुनें.

ऑस्कर विजेता और वर्ल्ड फेमस म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान अपनी सादगी और आध्यात्मिक जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें कभी-कभी रात के समय खाने की इच्छा होती है और ऐसे में उनका बेटा उनके लिए बर्गर ऑर्डर करता है. यह सुनकर उनके फैंस चौंक भी गए और मुस्कुरा भी उठे. उन्होंने बताया कि वह दिन की शुरुआत प्रार्थना से करते हैं और खाने के मामले में भी बहुत संयम बरतते हैं, लेकिन बीच-बीच में कभी-कभी ‘चीट मील’ के रूप में कुछ खास खा लेते हैं, जैसे कि बर्गर.

डायटिशियन और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, देर रात खाना हमारी बॉडी के नैचुरल बायोलॉजिकल क्लॉक को बिगाड़ सकता है. जब हम सोने से पहले भारी खाना खाते हैं, तो यह न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है बल्कि वजन बढ़ने, डायबिटीज़ और अनिद्रा जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है. शरीर रात के समय आराम की स्थिति में होता है, ऐसे में उसे भारी भोजन पचाने में दिक्कत होती है. अगर यह आदत बन जाए, तो यह दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी कर सकती है.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply