इसलिए इस यात्रा को सिर्फ शरीर की नहीं, बल्कि मन और वाणी की भी यात्रा माना जाता है. भक्तों को चाहिए कि वे इस दौरान अपने शब्दों और विचारों पर पूरा नियंत्रण रखें, ताकि भोलेनाथ प्रसन्न रहें और उनका आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहे.
कांवड़ यात्रा सिर्फ एक धार्मिक रिवाज नहीं है, बल्कि यह आपके मन, तन और वचन की परीक्षा भी है. माना जाता है कि इस दौरान अगर आप गुस्सा करते हैं, किसी को बुरा-भला कहते हैं या अपशब्द बोलते हैं तो यह यात्रा का पुण्य कम कर देता है. कई जगह तो ऐसा भी कहा जाता है कि इससे भगवान शिव नाराज हो जाते हैं. इसलिए इस समय अपने शब्दों को मीठा रखें, दूसरों से प्रेम से बात करें और जितना हो सके भजन-कीर्तन में मन लगाएं.
अपशब्दों से दूर रहना क्यों है जरूरी
यात्रा में कई बार थकान, भीड़ या धूप के कारण चिड़चिड़ापन आ सकता है. लेकिन ऐसे में भी अपशब्द बोलने से बचें. अगर आप किसी साथी या दूसरे कांवड़िए पर गुस्सा कर बैठते हैं तो यात्रा का माहात्म्य खत्म हो सकता है. साथ ही, इस दौरान आपके बोले हुए शब्द ब्रह्मांड में एक खास ऊर्जा पैदा करते हैं. अच्छे शब्द बोलेंगे तो पॉजिटिव एनर्जी बनेगी, गलत शब्दों से नेगेटिविटी फैलेगी.
यात्रा पर निकलने से पहले भगवान शिव से प्रार्थना करें कि वे आपको वाणी और विचार की शुद्धता दें. यात्रा के दौरान जितना हो सके हर हर महादेव का जाप करें. अगर कहीं मन विचलित हो जाए तो तुरंत गहरी सांस लें और अपने इष्ट का ध्यान करें. कोशिश करें कि इस समय सिर्फ शिव भक्ति से जुड़ी बातें ही करें. किसी भी स्थिति में धैर्य न खोएं.
भोलेनाथ के नाराज होने का मतलब क्या है?
अगर यात्रा के समय आपके व्यवहार या वाणी में कोई गलती हो जाती है तो माना जाता है कि भोलेनाथ की कृपा कम हो सकती है. इसका सीधा असर आपके जीवन में बाधाओं या मानसिक अशांति के रूप में दिख सकता है. इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आपके शब्द भोलेनाथ की भक्ति में ही लगें और किसी भी तरह की नकारात्मकता आपसे दूर रहे.



