Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Turtle Found Inside Bra: मियामी एयरपोर्ट पर महिला की ब्रा में मिले दो जिंदा कछुए. सुरक्षा जांच के दौरान मामला सामने आया. TSA ने चेतावनी दी- जानवरों को इस तरह छिपाकर ले जाना गंभीर अपराध है.
मियामी एयरपोर्ट पर महिला की ब्रा से मिले दो कछुए. (फोटो AI)हाइलाइट्स
- महिला की ब्रा में मिले दो जिंदा कछुए.
- TSA ने वायरल की तस्वीरें, दी चेतावनी.
- वन्यजीव तस्करी में हो सकती है जेल.
दरअसल, महिला की ब्रा के अंदर से दो जिंदा कछुए बरामद हुए. कछुए कपड़े और प्लास्टिक रैप में लपेटे हुए थे ताकि वे बाहर से दिखाई न दें. यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जब अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी TSA (Transportation Security Administration) ने खुद तस्वीरें शेयर कीं और लोगों को चेताया कि वे जानवरों को कपड़ों में छिपाकर एयरपोर्ट से न गुजरें. अफसोस की बात ये रही कि इन दो में से एक कछुए की मौत हो गई, जबकि दूसरा जीवित था और उसे फ्लोरिडा डिपार्टमेंट ऑफ फिश एंड वाइल्डलाइफ को सौंप दिया गया.
यह कोई पहली घटना नहीं है जब किसी यात्री ने जानवरों को छिपाकर ले जाने की कोशिश की हो. इससे पहले मार्च 2025 में न्यू जर्सी के नेवार्क एयरपोर्ट पर एक यात्री ने पैंट में कछुआ छिपाया था. 2024 में TSA ने एक व्यक्ति को प्लेन में सांपों से भरा बैग ले जाते समय रोका था. वहीं 2023 में मियामी एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग से तोते के अंडे और जिंदा चिड़ियां निकली थीं.
तस्करी नहीं, यह अपराध है
अमेरिका में इस तरह से जानवरों को छिपाकर ले जाना वन्यजीव तस्करी के तहत गंभीर अपराध माना जाता है. दोषियों के खिलाफ कड़ा कानूनी एक्शन होता है और कई बार जेल तक हो सकती है. मियामी की इस घटना के बाद अधिकारियों ने फिर से चेतावनी दी है कि जानवरों की तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें



