साउथ दिशा का वास्तु से संबंध
वास्तु शास्त्र के अनुसार, साउथ दिशा यम दिशा मानी जाती है. यह दिशा स्थिरता, निर्णय और एक हद तक समाप्ति से जुड़ी होती है. इस दिशा में अगर हम खाना खाते हैं, तो हम अपने भीतर की ऊर्जा को ठंडा, भारी और धीमा बना लेते हैं. इसका सीधा असर हमारे जीवन के रोमांटिक पहलुओं, रिश्तों, आकर्षण और आर्थिक प्रवाह पर पड़ता है.
1. रिश्तों में तनाव- पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ सकते हैं, आपसी समझ कमजोर हो सकती है.
2. आकर्षण की कमी- लोग आपकी बातों से जल्दी कनेक्ट नहीं करेंगे, सोशल लाइफ कमजोर हो सकती है.
4. सेक्सुअल और रोमांटिक एनर्जी में गिरावट- प्यार और रोमांस से जुड़े पल कम हो सकते हैं.
वास्तु के मुताबिक ईस्ट (पूर्व) और नॉर्थ (उत्तर) दिशा में मुंह करके खाना सबसे शुभ माना जाता है. ये दिशाएं जीवन में पॉज़िटिव एनर्जी, ग्रोथ, कनेक्शन और समृद्धि लाती हैं. विशेष रूप से जो लोग मानसिक शांति, रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग करना चाहते हैं, उन्हें नॉर्थ-ईस्ट की दिशा में बैठकर खाना चाहिए.
क्या करें और क्या न करें?
1. खाने की मेज़ या जगह तय करते समय दिशा का ध्यान रखें.
2. रोज़ की आदतों में बदलाव करें. पहले दिन से फर्क महसूस होगा.
3. अगर साउथ की ओर मेज़ है तो दिशा बदलें या दर्पण लगाकर उसका असर कम करें.
4. खाना खाते समय फोन या टीवी में न उलझें-ध्यानपूर्वक खाना भी ऊर्जा को बढ़ाता है.



