Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 30 July 2025: वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन प्रेम संबंधों में व्यवधान, तनाव बने रहेंगे. भूलकर भी आज प्रेमी/प्रेमिका से शादी विवाह की बात ना करें. ऐसा करने पर आपके संबं…और पढ़ें
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं की वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. कोई लड़ाई झगड़ा या विवाद नहीं होगा बल्कि आज आपके संबंधों में मजबूती के योग बने हुए हैं. प्रेम संबंधों में आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा भूलकर भी आज प्रेमी/प्रेमिका से शादी विवाह की बात ना करें. ऐसा करने पर आपके संबंध टूट भी सकते हैं.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज सुधार के योग हैं. यदि आज आपकी बिजनेस संबंधी डील है, तो वहां पैसे के लेनदेन को लेकर बेहद ही सतर्क रहें. आज किसी रिश्तेदार, जानकार या मित्र को उधार पैसा ना दें. यदि पैसा देना जरूरी है, तो इतना ही पैसा दें जितना देकर आप भूल सकें. उधार दिया हुआ पैसा वापस नहीं आएगा. नौकरी करने वाले जातकों के अपने सीनियर या बॉस के साथ तनाव होने के योग हैं. किसी भी बात को लेकर आज आपको सुननी पड़ सकती है. आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में …और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में … और पढ़ें



