Last Updated:
Aloe vera juice ke fayde: एलोवेरा जूस में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो पाचन, त्वचा, डिटॉक्स, ब्लड शुगर और इम्यूनिटी को बेहतर बनाते हैं. आयुर्वेद में इसे औषधि माना गया है.
रोज एलोवेरा जूस पीने से सेहत को होंगे ढेरों फायदे. (Image- AI)Aloe Vera Juice Benefits: आयुर्वेद में तमाम साधारण चीजों का जिक्र है, जो सेहत के लिए संजीवनी सावित हो सकती हैं. ये चीजें हमारे आसपास बहुत ही आसानी से मिल भी जाती हैं. आज हम बात कर रहे हैं एलोवेरा की. जी हां, आयुर्वेद में वर्षों से एलोवेरा का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जा रहा है. बता दें कि, एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिला सकता है. एलोवेरा न सिर्फ स्किन के लिए फायदेमंद है, बल्कि इसके गूदे से बना जूस भी कमाल के फायदे देता है. अब सवाल है कि आखिर एलोवेरा जूस पीने के फायदे क्या हैं? एलोवेरा जूस में कौन से पोषक तत्व होते हैं? किन परेशानियों में एलोवेरा फायदेमंद? आइए जानते हैं इस बारे में-
हेल्थ ड्रिंक्स की लिस्ट में एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice) तेजी से पॉप्युलर हो रहा है. एलोवेरा जूस में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से पोषण देने के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने की ताकत भी देते हैं.
पाचन तंत्र स्ट्रॉन्ग बनाए: हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, एलोवेरा जूस में मौजूद नेचुरल एंजाइम्स पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं. इसलिए इस जूस को पीने से कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. एलोवेरा का जूस शरीर में जाकर आंतों की सफाई करता है और पेट की सूजन को कम करता है. इससे खाना सही तरीके से पचता है और पोषक तत्व बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब होते हैं.

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाए: एलोवेरा जूस पीने से त्वचा को अंदर से पोषण मिलता है. इसमें मौजूद विटामिन C और विटामिन E स्किन को हाइड्रेट रखते हैं और एजिंग के लक्षणों को कम करते हैं. एलोवेरा में पाए जाने वाले कुछ तत्व स्किन की सूजन को कम करते हैं और मुंहासे या एक्जिमा जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाते हैं. यह डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है, जो त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारता है.
ब्लड शुगर कंट्रोल करे: एलोवेरा जूस डायबिटीज और प्रीडायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना गया है. कुछ रिसर्च के अनुसार यह जूस ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है. कुछ स्टडी में तो एलोवेरा जूस को प्रीडायबिटिक मरीजों के लिए दवा समान माना गया है. अगर आप डायबिटीज की दवा ले रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह से एलोवेरा जूस पीएं.



