kadi patta khane ke fayde: करी पत्ता का नाम लेते ही मन में टेस्टी सांभर, नारियल वाली चटनी, कढ़ी, तड़के वाली हर वो खुशबुदार चीजें याद आने लगती हैं, जिसमें करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है. करी पत्ते न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी हेल्दी होते हैं. करी पत्ते या कड़ी पत्ते में ढेरों पोषक तत्व होते हैं. करी पत्ते का साउथ इंडियन व्यंजनों में काफी इस्तेमाल किया जाता है.
करी पत्ते में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं और इसके सेवन के क्या लाभ होते हैं, जानिए यहां.
करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व
करी पत्ते एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो कई तरह की सेहत संबंधित समस्याओं को दूर रखते हैं. इसमें विटामिन ए, बी, सी, ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, फाइबर, फ्लेवोनॉएड्स, अमीनो एसिड आदि भरपूर होते हैं.
करी पत्ता खाने के फायदे
कोलेस्ट्रॉल लेवल रखे कंट्रोल- करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकते हैं. इससे बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर में नहीं बनता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. इससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है.
पाचन रखे दुरुस्त- करी पत्ता खाने से पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है. करी पत्ता ब्लोटिंग, सूजन, व्यर्थ और टॉक्सिक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है.
लिवर के लिए है हेल्दी- करी पत्ते में मौजूद टैनिन कम्पाउंड, विटामिन ए, सी सभी टॉक्सिक पदार्थों को निष्क्रिय करते हैं. एंजाइम्स की एक्टिविटी को बढ़ाते हैं, जिससे लिवर की कार्य क्षमता सही रहती है. लिवर स्वस्थ रहता है.
आंखों के लिए फायदेमंद- करी पत्ता के रेगुलर सेवन से आंखों की रोशनी कमजोर नहीं होती है. चूंकि, करी पत्ते में विटामिन ए भरपूर होता है, जो कई तरह की आंखों की बीमारियों को दूर रखता है. मोतियाबिंद, दृष्टि दोष आदि से बचाव हो सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों की संपूर्ण सेहत को हेल्दी बनाए रखते हैं.
बालों का ग्रोथ हो सही से- आपके बाल झड़ते हैं, रूसी हो गई है, स्कैल्प पर इंचिंग, फोड़े-फुंसी होते रहते हैं तो करी पत्ते का सेवन करना चाहिए. इसमें एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व होते हैं, जो बालों से लेकर स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं. ये बालों को मजबूती देते हैं, इन्हें शाइनी बनाते हैं.
वेट घटाए- करी पत्ते खाने से या करी पत्ता वाला पानी पीने से वजन कम हो सकता है. यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं. शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालता है.
ब्लड सर्कुलेशन सुधारे- इसके रेगलुर सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह सही तरीके से होता रहता है.पीरियड्स से रिलेटेड कई समस्या महिलाओं को होती हैं. पेट दर्द, सिर दर्द, चिड़चिड़ापन, इनसे भी राहत मिल सकती है.
डायबिटीज में जरूर खाएं- यदि आपको डायबिटीज है और आपका शुगर लेवल नॉर्मल नहीं होता है तो आप करी पत्ते का सेवन चबा कर करें. करी पत्ते का जूस या करी पत्ता वाला पानी पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रह सकता है. इसमें मौजूद कम्पाउंड्स इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं, जिससे शरीर में ब्लड ग्लूकोज का लेवल सही बना रहता है.
घावों को जल्दी भरे- करी पत्ते घाव को जल्दी भरने में भी कारगर होते हैं. करी पत्ते का पेस्ट घाव, रेडनेस, जलन, खुजली आदि होने पर लगाने से काफी फायदा होता है. इसमें मौजूद हीलिंग प्रॉपर्टीज और एंटीमाइक्रोबियल तत्व घावों को जल्दी भरने में मदद करने के साथ ही इंफेक्शन से भी बचाते हैं.