Last Updated:
Karwa Chauth 2025 Live Updates Muhurat Vrat Katha Moon Rise Timing: करवा चौथ का व्रत आज सिद्धि योग में है. सुहागन महिलाएं सरगी करके सूर्योदय के साथ निर्जला व्रत हैं. आज प्रदोष काल में करवा चौथ पूजा होगी, उसमें …और पढ़ें
करवा चौथ 2025 लाइव अपडेट्स मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा, चांद निकलने का समय.
October 10, 2025 08:10 IST
Karwa Chauth 2025 Puja Mantra: करवा चौथ की पूजा के लिए जरूरी हैं ये 5 मंत्र
करवा चौथ व्रत में गणेश जी, माता पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय और चंद्रमा की पूजा करते हैं. करवा चौथ की पूजा में 5 मंत्रों का उच्चारण करते हैं
- गणेश पूजन मंत्र: वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
- देवी पार्वती मंत्र: देहि सौभाग्य आरोग्यं देहि मे परम् सुखम्। सन्तान देहि धनं देहि सर्वकामांश्च देहि मे।।
- शिव पूजन मंत्र: ओम नम: शिवाय
- कार्तिकेय मंत्र: ॐ षडमुखाय विद्महे मयूर वाहनाय धीमहि तन्नो कार्तिक प्रचोदयात.
- चंद्रमा पूजा मंत्र: ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम या ॐ सों सोमाय नम:
October 10, 2025 07:56 IST
Karwa Chauth 2025 Puja Time: करवा चौथ की पूजा के लिए 1 घंटा 14 मिनट का शुभ मुहूर्त

आज शाम को प्रदोष काल में करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 1 घंटा 14 मिनट का है. व्रती महिलाएं शाम को 5:57 बजे से शाम 7:11 बजे के बीच पूजा कर सकती हैं.
October 10, 2025 07:51 IST
Karwa Chauth 2025 Live: सुहागन महिलाएं हैं 13 घंटे 54 मिनट का निर्जला व्रत
आज सुहागन महिलाओं का व्रत सूर्योदय 05:12 ए एम से शुरू हो गया है. इस बार करवा चौथ का व्रत करीब 14 घंटे का है. सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक महिलाओं को 13 घंटे 54 मिनट का निर्जला व्रत है. कहीं कहीं पर पूजा के बाद दूध की चाय पीने का विधान है. लेकिन अधिकतर जगहों पर चंद्रोदय तक अन्न और जल ग्रहण नहीं करते हैं.
October 10, 2025 07:45 IST
Happy Karwa Chauth 2025 Wishes: करवा चौथ का यह त्योहार, आपके जीवन में लाए खुशियां हजार
करवा चौथ का यह त्योहार,
आपके जीवन में लाए खुशियां हजार,
माता करवा से यही दुआ है कि मनाएं यह पर्व हर साल.
सलामत रहे आपका परिवार.
Happy Karwa Chauth 2025
आपकी मेहंदी का रंग हो गहरा,
आपका सुहाग रहे सदा आबाद,
इस करवा चौथ पर बढ़े
आपके घर में खुशियों की तादाद.
Happy Karwa Chauth 2025



