You are currently viewing Who is Rama Duwaji: न्यूयॉर्क मेयर रेस में सबसे आगे भारतीय बेटा, लेकिन चर्चा में जोहरान ममदानी की सीरियाई पत्नी, कौन हैं रमा दुवाजी?

Who is Rama Duwaji: न्यूयॉर्क मेयर रेस में सबसे आगे भारतीय बेटा, लेकिन चर्चा में जोहरान ममदानी की सीरियाई पत्नी, कौन हैं रमा दुवाजी?


Last Updated:

जोहरान ममदानी भारतीय मूल के अमेरिकी राजनेता हैं, जो न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली में डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं. 2025 में वे न्यूयॉर्क के मेयर पद के मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं. वो अपनी प्रगतिशील सोच के लिए प्रसिद्ध हैं. जोहरान ममदानी ने इसी साल सीरियाई मूल की रमा दुवाजी से शादी की है.

नई दिल्‍ली. न्‍यूयॉर्क के मेयर चुनाव में सबसे मजबूत कैंडिडेट माने जा रहे भारतीय मूल के जोहरान ममदानी मशहूर भारतीय निदेशक मीरा नायर के बेटे हैं. उन्‍होंने इसी साल सीरियाई मूल की रमा दुवाजी से शादी कर ली है. चलिए हम उनकी वाइफ के बारे में आपको विस्‍तार से बताते हैं.

रमा दुबाजी की मुलाकात भारतीय मूल के न्यूयॉर्क के मेयर कैंडिडेट जोहरान ममदानी से डेटिंग ऐप Hinge पर हुई थी. दोनों की सोच सामाजिक समानता और न्याय के प्रति समान थी. यह रिश्ता मजबूत होता गया और इसी साल दोनों ने शादी कर ली. यह जोड़ी अब प्रगतिशील राजनीति और कला का प्रतीक मानी जाती है.

रमा दुवाजी का जन्‍म अमेरिका के ह्यूस्‍टन में हुआ, लेकिन उनका पारिवारिक मूल सीरिया से जुड़ा है. बचपन से ही कला और डिजाइन में रुचि रखने वाली रमा बहुसांस्कृतिक माहौल में पली-बढ़ीं. उनके परिवार ने शिक्षा और सामाजिक संवेदनशीलता दोनों को प्राथमिकता दी, जिसने उनके कला दृष्टिकोण को गहराई दी.

रमा ने वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA) की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के स्‍कूल ऑफ वर्चुअल आर्ट्स से मास्टर्स किया. इस शिक्षा ने उन्हें न केवल तकनीकी दक्षता दी, बल्कि सामाजिक विषयों पर अपनी कला के माध्यम से आवाज उठाने की सोच भी विकसित की.

रमा दुवाजी ने बतौर विजुअल आर्टिस्ट और एनिमेटर अपना करियर शुरू किया. उनके शुरुआती कार्यों में महिलाओं के अनुभव, पहचान और सामुदायिक संघर्ष जैसे विषय प्रमुख रहे. धीरे-धीरे उनकी कला अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स तक पहुंची और उन्हें विविध सांस्कृतिक संस्थाओं से सहयोग के अवसर मिलने लगे.

रमा के काम को द न्‍यूयॉर्क, बीबीसी और टेट मॉडर्न जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स पर प्रदर्शित किया गया. उनके डिजिटल आर्ट प्रोजेक्ट्स और इलस्ट्रेशन में सामाजिक न्याय, आप्रवासन और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दे दिखते हैं. आलोचक उन्हें नई पीढ़ी की ‘सोचने वाली आर्टिस्ट’ के रूप में पहचानते हैं.

वर्तमान में रमा दुवाजी न्यूयॉर्क में रहती हैं. वे फ्रीलांस आर्टिस्ट के रूप में कई अंतरराष्ट्रीय अभियानों से जुड़ी हैं. अपनी कला में वे पर्यावरण, प्रवास और नारी स्वतंत्रता जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित करती हैं. सोशल मीडिया से दूर रहकर वे शांति और सादगी भरा जीवन पसंद करती हैं.

homeworld

न्यूयॉर्क मेयर रेस में ममदानी, पर चर्चा सीरियाई पत्नी रमा, जानें कौन हैं वो?



Source link

Leave a Reply