You are currently viewing 1802 फ्लाइट कैंसिल, तो 22349 हुए लेट, तूफानी बर्फबारी से मचा कोहराम, एयरपोर्ट पर फंसे लाखों पैसेंजर्स

1802 फ्लाइट कैंसिल, तो 22349 हुए लेट, तूफानी बर्फबारी से मचा कोहराम, एयरपोर्ट पर फंसे लाखों पैसेंजर्स


Last Updated:

USA Flight Cancel Due to Winter Storm: अमेरिका में छुट्टियों के सीजन (Holiday Season) का जश्न मनाने निकले लाखों यात्रियों के लिए यह वीकेंड किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है. एक भीषण ‘विंटर स्टॉर्म’ (Winter Storm) ने अमेरिका के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे हवाई यातायात पूरी तरह चरमरा गया है. हालात इतने खराब हैं कि हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं और लाखों यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे हुए हैं.

1802 फ्लाइट कैंसिल, 22349 लेट, तूफानी बर्फबारी से कोहराम, फंसे लाखों पैसेंजर्सअपनी फ्लाइट का इंतजार करता कपल. (फोटो- रायटर्स)

US Flight Cancel Due to Winter Storm: छुट्टियों के सीजन में अमेरिका में फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. सर्दियां और क्रिसमस की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं, लोग अपने करीबियों संग छुट्टी मनाने जाने के लिए एयरपोर्ट की तरफ रूख कर रहे हैं, लेकिन सर्द मौसम की बर्फीली तूफान की वजह से हजारों फ्लाइट्स या तो कैंसिल हो गई हैं या फिर काफी देर से चल रही हैं. छुट्टी के सीजन में लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है.

एविएशन सेक्टर पर बर्फीली मार: फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटअवेयर’ (FlightAware) के ताजा आंकड़ों ने अमेरिकी एविएशन सेक्टर की बेबसी को उजागर कर दिया है. शुक्रवार शाम तक अमेरिका में कुल 1,802 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 22,349 उड़ानों में देरी हुई. इसका सबसे बुरा असर न्यूयॉर्क के तीन प्रमुख हवाई अड्डों लागार्डिया (LaGuardia), जेएफके (JFK) और नेशार्क (Newark) पर देखने को मिला. यहां से सबसे ज्यादा फ्लाइट रद्द हुई हैं. इसके अलावा बोस्टन और डेट्रायट के हवाई अड्डों पर भी यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा.

न्यूयॉर्क के लगभग खाली डेल्टा एयरलाइंस टर्मिनल में फंसे हुए यात्री कैंसिल फ्लाइट्स दिखाने वाले साइन के नीचे बैठे हैं. (रायटर्स)

सोशल मीडिया के जरिए सलाह

एयरलाइंस कंपनियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी हैं. एयरलाइन का कहना है कि लोग फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पर आने से पहले स्टेटस जरूर चेक करें. नेशनल वेदर सर्विस (NWS) ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ग्रेट लेक्स से लेकर न्यू इंग्लैंड तक हालात बेहद खतरनाक बने हुए हैं.

आने वाले सर्दियों के बर्फीले तूफान से पहले, जेट ब्लू की एक फ्लाइट U.S. के मैसाचुसेट्स में विन्थ्रोप और बोस्टन के बीच अटलांटिक महासागर के बंदरगाह के जमे हुए पानी के पास लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने का इंतज़ार कर रही है. (रायटर्स)

सड़कें बनीं फिसलन भरी, बिजली संकट का डर

सिर्फ हवाई यात्रा ही नहीं, बल्कि सड़कों पर भी कोहराम मचा है. न्यूयॉर्क शहर में बर्फीले तूफान के चलते ‘ट्रैवल एडवाइजरी’ जारी की गई है. गिरते तापमान के कारण जमी हुई बर्फ पिघल नहीं रही है, जिससे सड़कें बेहद फिसलन भरी और जानलेवा हो गई हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी पेंसिल्वेनिया (Western Pennsylvania) में आइस स्टॉर्म (Ice Storm) का खतरा मंडरा रहा है, जिससे बिजली गुल होने की आशंका भी बढ़ गई है. भीषण ठंड के कारण नेचुरल गैस की कीमतों में भी 3.3% तक का उछाल आया है क्योंकि हीटिंग की डिमांड अचानक बढ़ गई है.

सर्दियों के तूफ़ान के दौरान जॉन एफ़. केनेडी एयरपोर्ट से डायवर्ट किया गया. (पुरानी तस्वीर) रायटर्स

हालात और भी गंभीर होंगे

नेशनल वेदर सर्विस ने शुक्रवार दोपहर को सर्दियों के तूफ़ानों की चेतावनी जारी की है, एनडब्लूएस के अनुसार शनिवार सुबह तक ग्रेट लेक्स से लेकर उत्तरी मिड-अटलांटिक और दक्षिणी न्यू इंग्लैंड तक यात्रा के लिए खतरनाक हालात पैदा होंगे. सर्दियों के तूफ़ान की चेतावनी NYC से लेकर नॉर्थ-ईस्ट न्यू जर्सी और लोअर हडसन वैली और लॉन्ग आइलैंड और कनेक्टिकट के कुछ हिस्सों तक फैली हुई है. एजेंसी ने कहा कि कुछ इलाकों में सबसे ज़्यादा 10 इंच तक बर्फ़बारी हो सकती है.

About the Author

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

homeworld

1802 फ्लाइट कैंसिल, 22349 लेट, तूफानी बर्फबारी से कोहराम, फंसे लाखों पैसेंजर्स



Source link

Leave a Reply