new jersey plane crash: अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में रविवार को एक दर्दनाक हवाई हादसा हो गया. दक्षिणी न्यू जर्सी के आसमान में दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए. यह हादसा अटलांटिक काउंटी के हैमोंटन म्युनिसिपल एयरपोर्ट के पास सुबह करीब 11:25 बजे हुआ. इस टक्कर में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हवा में यह टक्कर कैसे हुई.




