You are currently viewing नेतन्याहू की वो सीक्रेट फाइल, जिसे देखते ही ईरान पर बरस पड़े डोनाल्ड ट्रंप, इजरायली PM के पढ़े कसीदे

नेतन्याहू की वो सीक्रेट फाइल, जिसे देखते ही ईरान पर बरस पड़े डोनाल्ड ट्रंप, इजरायली PM के पढ़े कसीदे


Last Updated:

Donald Trump Warning To Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने ईरान को फिर से अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है. इस बार का अंजाम पिछली बार से बुरा होगा. दरअसल, ट्रंप और नेतन्याहू की फ्लोरिडा में एक मीटिंग के बाद ये बात सामने आई की कि ईरान फिर से अपने परमाणु कार्यक्रम को दोबारा शुरु कर रहा है. साथ ही उन्होंने हमास को हथियाचर डालने का अल्टीमेटम दिया.

नेतन्याहू की वो सीक्रेट फाइल, जिसे देखते ही ईरान पर बरस पड़े डोनाल्ड ट्रंपनेतन्याहू से मिलते ही ईरान और हमास पर भड़क उठे डोनाल्ड ट्रंप (व्हाइट हाउस)
Donald Trum and Benjamin Netanyahu Meeting: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है. ट्रंप ने सोमवार को फ्लोरिडा के मार-ए-लागो (Mar-a-Lago) में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर ईरान ने अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तो उसे ऐसे परिणाम भुगतने होंगे जो पिछली बार से कहीं ज्यादा भयानक होंगे. साथ ही उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू की बहुत तारीफ की. उनको युद्ध के समय का प्रधानमंत्री बताया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘वह युद्ध के समय के प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है. उन्होंने इजरायल को ट्रॉमा के बहुत खतरनाक दौर से बाहर निकाला है.’

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम नेतन्याहू ने गाजा सीजफायर और ईरान के परमाणु कार्यक्रम के दोबारा शुरू होने की खबरों पर चर्चा की. उन्होंने ईरान के परमाणु परीक्षण की खबरों पर बयान जारी करते हुए कहा, ‘मैं यह कहना नहीं चाहता, लेकिन हो सकता है कि ईरान बुरा बर्ताव कर रहा हो. अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा है, तो उन्हें इसके नतीजे पता हैं. इसके नतीजे बहुत बुरे होंगे, शायद पिछली बार से भी ज़्यादा बुरे… ईरान को पिछली बार डील करनी चाहिए थी, मैंने उन्हें एक ऑप्शन दिया था…’

क्या है ‘पिछली बार’ का मतलब?

ट्रंप का इशारा जून (2025) में हुए उस संघर्ष की ओर था, जब अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किया था. अमेरिका का दावा था कि इस हमले में ईरान के परमाणु अड्डे पूरी तरह नष्ट हो गए थे. खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान अब फिर से अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को खड़ा करने की कोशिश कर रहा है. ट्रंप ने साफ कर दिया कि अगर ईरान दोबारा सिर उठाता है, तो अमेरिका उसे फिर से तबाह (knock them down) कर देगा.





Source link

Leave a Reply