You are currently viewing US Venezuela Tension LIVE: ‘बात नहीं मानी तो मादुरो से बुरा हाल होगा’, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति को ट्रंप की धमकी

US Venezuela Tension LIVE: ‘बात नहीं मानी तो मादुरो से बुरा हाल होगा’, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति को ट्रंप की धमकी


Last Updated:

Venezuela US Tension Live: वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका की रणनीति पर खुद उसके भीतर सवाल उठने लगे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां वेनेजुएला का शासन संभालने की बात कर रहे …और पढ़ें

'बात नहीं मानी तो मादुरो से बुरा हाल होगा', वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति को धमकी

वेनेजुएला में संकट पैदा हो गया है.

वेनेजुएला को लेकर अमेरिका के भीतर ही अब मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के ठीक एक दिन बाद, जिसमें उन्होंने कहा था कि मादुरो को सत्ता से हटाने के बाद अमेरिका वेनेजुएला का शासन संभालेगा, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इससे उलट संकेत देकर तस्वीर कुछ हद तक बदल दी है. रविवार को दिए बयान में रुबियो ने साफ किया कि अमेरिका वेनेजुएला के ‘दैनिक शासन’ में कोई भूमिका निभाने नहीं जा रहा है. उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन की असली रणनीति तेल नाकेबंदी के जरिए दबाव बनाए रखने की है, न कि किसी तरह का राष्ट्र निर्माण या लंबे समय तक विदेशी हस्तक्षेप. रुबियो का यह बयान उन आशंकाओं को शांत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, जो ट्रंप के आक्रामक बयानों के बाद उभर आई थीं.

रुबियो ने कहा कि वेनेजुएला पर पहले से लागू तेल प्रतिबंध और प्रतिबंधित टैंकरों की नाकेबंदी जारी रहेगी और यही अमेरिका का मुख्य हथियार होगा. उनके मुताबिक, इस दबाव का मकसद वेनेजुएला में ऐसे नीतिगत बदलाव लाना है जो न सिर्फ अमेरिका के राष्ट्रीय हितों के अनुकूल हों, बल्कि वेनेजुएला के आम लोगों के लिए भी बेहतर भविष्य सुनिश्चित करें. उन्होंने यह भी जोड़ा कि तेल उद्योग का संचालन इस तरह होना चाहिए जिससे मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लग सके.

क्या बोले थे डोनाल्ड ट्रंप?

हालांकि रुबियो के संतुलित बयान ट्रंप के उस दावे से टकराते हैं, जिसमें उन्होंने बार-बार कहा कि अमेरिका ‘अस्थायी तौर पर’ वेनेजुएला को चलाएगा. ट्रंप के इन बयानों से ऐसा आभास मिला था कि काराकस का नियंत्रण सीधे अमेरिका के हाथों में जा सकता है, जिससे डेमोक्रेटिक खेमे में भी गहरी चिंता पैदा हो गई. ऐसा लग रहा था कि वेनेजुएला अब अमेरिका की एक कॉलोनी बन जाएगा.

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति को धमकी

इसी बीच ट्रंप ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को लेकर भी सख्त रुख दिखाया है. ‘द अटलांटिक’ को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर रोड्रिगेज ‘सही काम’ नहीं करतीं, तो उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है, शायद मादुरो से भी बड़ी. यह बयान इसलिए अहम है क्योंकि एक दिन पहले ही ट्रंप ने कहा था कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो की रोड्रिगेज से बातचीत हुई है और वह अमेरिका की ओर से जरूरी समझे जाने वाले कदम उठाने को तैयार हैं.

डेल्सी रोड्रिगेज ने हालांकि मादुरो को देश से बाहर ले जाने की कड़ी आलोचना की है और अमेरिका से उनकी तत्काल वापसी की मांग की है. ऐसे में ट्रंप का यह ताजा बयान साफ करता है कि वॉशिंगटन वेनेजुएला की नई सत्ता संरचना पर कड़ा दबाव बनाए रखने के मूड में है.

US-Venezuela Tension Live: मादुरो समर्थक सड़कों पर उतरे, हथियारों के साथ ‘आखिरी दम तक लड़ने’ का ऐलान

अमेरिका-वेनेजुएला संकट: अमेरिकी ऑपरेशन में निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाए जाने के एक दिन बाद कराकस में उनके समर्थक खुलकर सड़कों पर उतर आए हैं. राजधानी में जहां ज्यादातर सड़कें सुनसान और दुकानें बंद नजर आईं, वहीं मादुरो समर्थक बोलिवेरियन मिलिशिया के सदस्य हथियारों के साथ मोटरसाइकिलों पर गश्त करते दिखे. CNN से बात करते हुए मिलिशिया सदस्य केल्विन माल्डोनाडो ने कहा कि वे लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और दो दिन से बिना सोए सड़कों पर डटे हुए हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर Donald Trump दूसरा हमला करने की सोच रहे हैं तो वेनेजुएला को हल्के में न लें. वेनेजुएला की सड़कों पर क्या हाल है उसे यहां क्लिक करके देखें.

US-Venezuela Tension Live: मारिया कोरीना मचाडो पर क्या बोले ट्रंप?

विपक्षी नेता मारिया कोरीना माचाडो को लेकर भी ट्रंप ने दो टूक राय रखी. उन्होंने कहा कि माचाडो के पास देश के भीतर वह समर्थन नहीं है, जो किसी चुनाव को जीतने के लिए जरूरी होता है. ट्रंप ने यह भी कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर उन्हें पसंद करते हैं, लेकिन उनकी जीत अमेरिकी समर्थन के बिना संभव नहीं है.

US-Venezuela Tension Live: वेनेजुएला चलाने पर क्या बोले ट्रंप?

तेल को लेकर ट्रंप का नजरिया भी खुलकर सामने आया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को वेनेजुएला में ‘कानून और व्यवस्था’ के साथ शासन चलाना चाहिए ताकि वहां के बहुमूल्य तेल और अन्य संसाधनों का आर्थिक लाभ उठाया जा सके. ट्रंप के मुताबिक, वेनेजुएला एक ऐसा देश बन चुका है जो पूरी तरह विफल होने के कगार पर है और उसे बाहरी हस्तक्षेप की जरूरत है.

homeworld

‘बात नहीं मानी तो मादुरो से बुरा हाल होगा’, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति को धमकी



Source link

Leave a Reply