Last Updated:
Mutton Health Facts: दुनिया भर के लोग मटन खाते हैं. मटन में बहुत ज्यादा पौष्टिक तत्व होता है. लेकिन मटन में फैट और प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है इसलिए ऐसा माना जाता है कि मटन दिल की बीमारी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है. आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

डॉक्टरों और डाइटीशियन के अनुसार मटन को रेड मीट कहा जाता है. मटन भारत में बकरे का ही बनता है. इसमें प्रोटीन, जिंक और विटामिन बी 12 का बेहतरीन स्रोत है, लेकिन इसमें सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी अधिक होती है. इसलिए इसे खाने का तरीका और मात्रा ही तय करती है कि यह आपको ताकत देगा या बीमारी. हालांकि अब मटन की जगह चिकन ज्यादा लोकप्रिय हो गया है. कम कीमत और पोषण के कारण चिकन का चलन काफी बढ़ गया है.

आजकल सबका मानना है कि पार्टी में मटन चल सकता है, लेकिन रोजाना खाने में यह मांस शरीर के लिए नुकसानदायक है. क्या सच में मटन बहुत नुकसान करता है? क्या खाने से तुरंत खतरा हो जाता है? डॉक्टर नारायण बंद्योपाध्याय ने इस भ्रम को दूर किया है.मटन के नुकसान को कम करने के लिए एक्सपर्ट की गाइड का पालन करना जरूरी है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक रील वीडियो में डॉक्टर नारायण ने बताया है कि बकरे का मांस सच में कितना नुकसानदायक है या हफ्ते में कितना मटन खाना ठीक है. मटन खरीदते समय चर्बी वाला हिस्सा (Fatty portions) कम लें और मांस वाला हिस्सा अधिक। सीने और पैर के मांस में चर्बी कम होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

नारायण बंद्योपाध्याय के मुताबिक बकरे का मांस हमेशा नुकसानदायक है, ये सोच पूरी तरह गलत है. वो कहते हैं कि ये मांस रेड मीट है, जिसमें एमिनो एसिड ल्यूसीन होता है. हड्डियों की सेहत के लिए ये बहुत फायदेमंद है. इसमें बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है जो हर तरह से फायदेमंद होता है. इसलिए इसे खाने का तरीका और मांस का सही चयन जरूरी है. अगर इसकी मात्रा का ध्यान रखा जाए तो इससे नुकसान कम और फायदा ज्यादा होगा.

अब सवाल है कि सप्ताह में कितना मटन खाना चाहिए. डॉ. नारायण ने बताया कि जो लोग स्वस्थ हैं और कम उम्र के हैं, वे हफ्ते में 500 ग्राम मटन खा सकते हैं, लेकिन उनकी सेहत ठीक होनी चाहिए और सारे शारीरिक पैरामीटर सही होने चाहिए.

बकरे के मांस में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है. नारायण बंद्योपाध्याय कहते हैं कि सफेद मांस में इतना आयरन नहीं होता. मटन को पचने में 5 से 6 घंटे का समय लगता है. इसलिए डिनर के बजाय लंच में मटन खाना बेहतर है ताकि आप दिन भर सक्रिय रहकर उसे पचा सकें.

मटन को पकाने से पहले अदरक-लहसुन और कच्चे पपीते में मैरीनेट करें. पपीता मांस के सख्त फाइबर को तोड़ता है, जिससे वह पेट पर भारी नहीं पड़ता.डॉक्टर नारायण बंद्योपाध्याय कहते हैं कि ऐसे में मटन को रेड मीट मानकर सेहत के लिए बहुत खराब समझना गलत है. यह एक भ्रम है.



