You are currently viewing America revoked 100000 Visa| Donald Trump Revokes Student and worker Visa| America 8000 Student Visas Revoked| 100000 वीजा कैंस‍िल, ट्रंप प्रशासन के एक्‍शन से अफरातफरी, लेकिन कौन न‍िशाने पर

America revoked 100000 Visa| Donald Trump Revokes Student and worker Visa| America 8000 Student Visas Revoked| 100000 वीजा कैंस‍िल, ट्रंप प्रशासन के एक्‍शन से अफरातफरी, लेकिन कौन न‍िशाने पर


Last Updated:

Donald Trump News: अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट ने साल 2025 में 1 लाख से ज्यादा विदेशी वीज़ा रद्द कर दिए हैं. यह आंकड़ा 2024 के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है. अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. 2024 में करीब 40 हजार वीज़ा रद्द किए गए थे.

100000 वीजा कैंस‍िल, ट्रंप प्रशासन के एक्‍शन से अफरातफरी, लेकिन कौन न‍िशाने परडोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने 1 लाख वीजा रद्द किए. (फाइल फोटो पीटीआई)

America Cancelled 1 Lakh Visa: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने वीजा नियमों को लगातार सख्त कर रहा है. वीजा नियमों में अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की गई है. अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने जानकारी दी है कि साल 2025 में रिकॉर्ड लोगों का वीजा रद्द कर किया गया है. दरअसल, बीते साल में 1 लाख से अधिक विदेशियों के वीजा रद्द किया गया है. इस फैसले ने न केवल अमेरिका में रह रहे प्रवासियों के बीच अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया है. पूरी दुनिया में लगातार चर्चा हो रही है.

आंकड़ों की मानें तो यह कार्रवाई पिछले साल के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है. साल 2024 में जहां लगभग 40,000 वीजा रद्द किए गए थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर एक लाख के पार पहुंच गई है. यह अमेरिका के इतिहास में वीजा रद्दी का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.

आखिर प्रशासन के निशाने पर कौन है?

स्टेट डिपार्टमेंट द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, वीज़ा रद्द होने वालों में सबसे बड़ी संख्या उन ‘बिजनेस और टूरिस्ट’ यात्रियों की है, जो अपनी तय समय-सीमा (Overstay) खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से अमेरिका में टिके हुए थे. लेकिन प्रशासन की सबसे कड़ी गाज आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों पर गिरी है.

छात्र और स्किल्ड वर्कर भी रडार पर

अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने जानकारी देते हुए लिखा कि अब तक 100,000 से ज्यादा वीजा रद्द कर दिए हैं. इसमें करीब 8,000 स्टूडेंट वीजा और 2,500 स्पेशल वीजा शामिल हैं. विभाग के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों और कामगारों पर यह कार्रवाई हुई है, उनमें से अधिकांश का अमेरिकी पुलिस या कानून प्रवर्तन एजेंसियों से किसी न किसी आपराधिक मामले में सामना हुआ था. हम अमेरिका को सुरक्षित रखने के लिए इन गुंडों को डिपोर्ट करना जारी रखेंगे.

नशे से लेकर धोखाधड़ी का आरोप

विशेष कार्य वीज़ा धारकों के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. करीब 50 प्रतिशत मामलों में वीजा रद्द होने का कारण ‘ड्राइविंग अंडर इन्फ्लुएंस’ (DUI) यानी शराब पीकर गाड़ी चलाना था. इसके अलावा अन्य मामले-

  1. मारपीट और चोरी
  2. नशीले पदार्थों (Drugs) की तस्करी और सेवन
  3. धोखाधड़ी और वित्तीय अपराध
  4. बच्चों से जुड़े अपराध के अलावा करीब 500 छात्रों के वीजा ड्रग्स बेचने के मामले में रद्द हुए हैं.

अपराधियों को करेंगे डिपोर्ट

अमेरिकी सरकार ने साफ कर दिया है कि यह सख्ती देश की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि वे इन अपराधियों को उनके मूल देश वापस भेजने (Deport) की प्रक्रिया जारी रखेंगे ताकि अमेरिका को सुरक्षित रखा जा सके. सरकार ने यह भी चेतावनी दी है कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी विदेशी नागरिक के खिलाफ यह कार्रवाई भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगी.

About the Author

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

homeworld

100000 वीजा कैंस‍िल, ट्रंप प्रशासन के एक्‍शन से अफरातफरी, लेकिन कौन न‍िशाने पर



Source link

Leave a Reply