Agency:एजेंसियां
Last Updated:
US new map Controversy: डोनाल्ड ट्रंप का ग्रीनलैंड वाला सदमा यूरोप झेल नहीं पाया था कि उन्होंने एक और शिगूफा छोड़ दिया है. ट्रम्प ने ओवल ऑफिस की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें जो नक्शा दिखाया गया है, उसमें वेनेज़ुएला, कनाडा और ग्रीनलैंड को यूएस का हिस्सा बताया गया है.
डोनाल्ड ट्रंप का नया शिगूफा. Donald Trump Controversy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजा विवाद खड़ा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विवादित पोस्ट डाली है. उनकी ये पोस्ट अब दुनिया भर में सुर्खियों में है. पहले तो फ्रेंच राष्ट्रपति के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करने के बाद उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे एक नक्शा दिखा रहे हैं. उस नक्शे में वेनेज़ुएला, कनाडा और ग्रीनलैंड को अमेरिका के रंग और अमेरिकी झंडे के साथ दिखाया गया है, जैसे ये सभी अमेरिका के इलाके हों.



