You are currently viewing क्या स्पर्म से मर्द की उम्र का पता चल सकता है? NEET छात्रा की मौत में पुलिस के दावे को वैज्ञानिकों ने सिरे से किया खारिज

क्या स्पर्म से मर्द की उम्र का पता चल सकता है? NEET छात्रा की मौत में पुलिस के दावे को वैज्ञानिकों ने सिरे से किया खारिज


Last Updated:

Can Sperm Predict Man Age: पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत के मामले में पुलिस 21 साल के लड़के की तलाश में है. पटना पुलिस का दावा है कि लड़की के अंडरगार्मेंट पर मिले स्पर्म के सैंपल से पता चला है कि संदेहास्पद लड़का 18 से 21 साल का है. लेकिन क्या स्पर्म से किसी पुरुष के बायलॉजिकल उम्र का पता लगाया जा सकता है. इसके लिए हमने दो वैज्ञानिकों से बात की. दोनों ने इसे लगभग खारिज कर दिया. आइए इसे विस्तार से बताते हैं.

क्या स्पर्म से मर्द की उम्र का पता चल सकता है? NEET छात्रा की मौत मेंउम्र के लिए डीएनए टेस्ट.

Can Sperm Predict Man Age: पिछले कुछ दिनों से पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत पर बवाल मचा हुआ है. पुलिस ने दावा किया है कि मृत छात्रा के अंडरगार्मेट पर स्पर्म के सैंपल का फोरेंसिक जांच करने से पता चला है कि यह स्पर्म किसी 18 से 21 साल के लड़के की है. अब पुलिस उस लड़के की पहचान में जुटा है. लोगों में इसे लेकर गुस्सा है लेकिन हमारा फोकस इस बात से है कि क्या विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि आज हम किसी के उम्र का पता उसके स्पर्म या शुक्राणुओं के सैंपल से कर सके. इसी बात को जानने के लिए हमने कुछ डॉक्टरों और कुछ वैज्ञानिकों से बात की.

स्पर्म से उम्र का अंदाजा फिलहाल मुश्किल
वीएनए अस्पताल नई दिल्ली में पुरुष प्रजनन अंग से संबंधित बीमारियों के एक्सपर्ट एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विनीत मल्होत्रा ने बताया कि अब तक की मेरी जानकारी में स्पर्म से किसी पुरुष की उम्र का पता नहीं लगाया जा सकता है.उन्होंने किस तरह यह डेटा निकाला है इसके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते हैं लेकिन स्पर्म से हम यह पता लगाते हैं कि स्पर्म की एज क्या है. स्पर्म को मैच्योर होने में 74 दिन का समय लगता है. यह किसी यंग एज के पुरुष में भी हो सकता है और किसी बुजुर्ग उम्र के पुरुष में भी हो सकता है. इससे हम यह कह सकते हैं कि स्पर्म की उम्र कितनी है लेकिन पुरुष की उम्र कितनी है, इसका पता लगाना मुश्किल है. स्पर्म में डीएनए होता है और यह डीएनए शरीर की हर कोशिका में होता है. इस डीएनए से व्यक्ति की पहचान की जा सकती है. जब व्यक्ति पकड़ में आ जाए तो उसके डीएनए से मैच कराकर यह पता लगाया जा सकता है पर स्पर्म से उम्र का पता लगाना फिलहाल मुश्किल लग रहा है. हालांकि शरीर के बाल, हड्डियां, दांत, बकल म्यूकोसा आदि से उम्र का भी अंदाजा लगाया जा सकता है.

यह टेस्ट कितना सफल
इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भोपाल में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंदन शाही बताते हैं कि रिसर्च से यह पता चलता है कि उम्र बढ़ने के साथ ही डीएनए मिथाइलेशन का पैटर्न बदलता रहता है. यानी यह कुछ हिस्सों पर बढ़ता है और कुछ पर घटता है. वैज्ञानिक इन खास बदलावों को पढ़कर यह अनुमान लगा सकते हैं कि व्यक्ति कितनी उम्र का है. इससे कई अन्य चीजों के बारे में पता चलता है. कुछ अध्ययन में शोधकर्ताओं ने सामान्य स्पर्म के डीएनए मिथाइलेशन में बदलाव की मदद से उम्र का अनुमान लगाया है लेकिन अब तक कि जानकारी में यह सैद्धांतिक रूप से संभव है, व्यावहारिक रूप से ऐसा मुश्किल लग रहा है. इसके कई कारण है. डॉ. चंदन शाही ने बताया कि सबसे पहले तो इसे मिथाइलेशन के कोडिंग को पढ़ना आसान काम नहीं है. इसके लिए इस क्षेत्र में खास विशेषज्ञता की जरूरत होती है. साथ ही इस प्रक्रिया को समझने के लिए बहुत ही परिष्कृत उपकरणों की जरूरत होती है. हालांकि इन उपकरणों की खरीद कोई बड़ी बात नहीं है, भारत में भी ये उपकरण हैं लेकिन इसकी सटीकता का पता लगाना वर्तमान में बहुत कठिन है. चूंकि इसे लेकर वैज्ञानिक अध्ययन अभी प्रारंभिक अवस्था में है, इसलिए कुछ सालों के बाद उम्मीद की जानी चाहिए कि ऐसा प्रैक्टिकली भी संभव है.

तो क्या सच में उम्र का अंदाजा स्पर्म से नहीं होता
इस मामले को लेकर हमने जब रिसर्च की तो पबमेड सेंट्रल जर्नल में इसे लेकर कुछ बात कही गई है. इस रिसर्च के मुताबिक पिता की एडवांस उम्र स्पर्म की गुणवत्ता को बुरी तरह से प्रभावित करती है. इसे जानने के लिए डीएनए मिथाइलेशन और डीएनए फ्रेगमेंटशन को समझना होगा. वास्तव में पुरुष में एक निश्चित उम्र के बाद स्पर्म की गुणवत्ता में कमी आती है. इस कमी का यही मतलब है कि स्पर्म की डीएनए रासायनिक संरचना में विखंडण होता है. सीधे शब्दों में कहे तो स्पर्म के डीएनए के कुछ कण उम्र बढ़ने पर निकलते रहते हैं. जैसे हम अपने पॉकेट में चावल लेकर पैदल चल रहे हैं और पॉकेट में छेद होने के कारण चावल रास्ते में गिरते जाते हैं तो चलते हुए चावल में कमी होती जाती है. ठीक उसी तरह से उम्र बढ़ने पर स्पर्म के कण में ह्रास होने लगता है. वैज्ञानिक इसे सही से मापन कर यह पता लगाता है कि किस उम्र में कितने कण निकल गए. इसे वैज्ञानिक भाषा में इपीजेनेटिक मार्कर epigenetic marker कहा जाता है. इसमें व्यक्ति की उम्र जितनी बढ़ती जाती है, उनता ही ये मार्कर कम होते जाते हैं. हालांकि यह क्लिनिकल टेस्ट जितना आसान नहीं है.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा। लक्ष्मी नारायण ने अपने लंबे करियर में डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक के विभिन्…और पढ़ें

homelifestyle

क्या स्पर्म से मर्द की उम्र का पता चल सकता है? NEET छात्रा की मौत में



Source link

Leave a Reply