Last Updated:
NYPD Bangladeshi Youth: न्यूयॉर्क के क्वींस में पुलिस ने मानसिक रूप से बीमार जाबेज चक्रवर्ती को गोली मार दी. परिवार ने पुलिस पर उत्पीड़न और गलत कार्रवाई के गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि पुलिस ने जाबेज चक्रवर्ती के परिवार के फोन जब्त कर लिए, उनसे पूछताछ की और उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया.
जाबेज चक्रवर्ती का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है. (फाइल फोटो)न्यूयॉर्क. अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां क्वींस (Queens) इलाके में पुलिस ने एक 22 वर्षीय बांग्लादेशी युवक, जाबेज चक्रवर्ती को गोली मार दी. युवक की हालत बेहद नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर है. पुलिस का दावा है कि युवक ने उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी. वहीं, परिवार का आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे की खराब मानसिक हालत को देखते हुए मेडिकल हेल्प के लिए एंबुलेंस बुलाई थी, लेकिन पुलिस ने आकर उसे गोलियों से छलनी कर दिया. इस घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठा रहा है.
NYPD का दावा: ‘हाथ में था बड़ा चाकू, पुलिस पर किया हमला’
न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (NYPD) का कहना है कि यह घटना पिछले सोमवार को हुई. पुलिस के मुताबिक, जाबेज चक्रवर्ती के हाथ में एक बड़ा किचन नाइफ (चाकू) था और वह पुलिस अधिकारियों का पीछा कर रहा था. अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने पीछे हटते हुए (Retreat) उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब जान का खतरा पैदा हुआ, तभी उन्होंने अपनी बंदूकें निकालीं और गोली चलाई. जाबेज चक्रवर्ती पर अब ‘हत्या के प्रयास’ (Attempted Murder) का मुकदमा दर्ज किया गया है.
परिवार का छलका दर्द
जाबेज चक्रवर्ती का परिवार पुलिस की इस थ्योरी को खारिज कर रहा है. उनका कहना है कि जाबेज चक्रवर्ती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं (Mental Health Issues) से जूझ रहा है. घटना वाले दिन वह घर में कांच फेंक रहा था, इसलिए घबराकर परिवार ने 911 पर कॉल किया ताकि एंबुलेंस आ सके और उसे अस्पताल ले जाया जा सके. परिवार ने कहा, “हमने एंबुलेंस मांगी थी, हमें नहीं पता था कि पुलिस भी साथ आएगी. पुलिस ने हमारे बेटे को ऐसे गोली मारी जैसे वे उसे जान से मारने ही आए थे.”
अस्पताल में पहरा, फोन जब्त और अपराधी जैसा सलूक
परिवार ने NYPD पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पुलिस ने उन्हें उनके ही बेटे से मिलने नहीं दिया. आरोप है कि पुलिस ने परिवार के फोन जब्त कर लिए, उनसे पूछताछ की और उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया. जाबेज चक्रवर्ती अभी वेंटिलेटर पर है और उसके रूम के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है. परिवार ने मांग की है कि डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (DA) जैबेज पर लगाए गए आरोप तुरंत वापस लें. उनका सवाल है- “वेंटिलेटर पर पड़े लड़के पर हत्या के प्रयास का केस क्यों?”
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



