You are currently viewing Who is Saketh Sreenivasaiah IIT Madras Alumni Missing in California America News | कौन है साकेत श्रीनिवासैया? IIT मद्रास से बीटेक, अब अमेरिका से गायब, उम्र सिर्फ 22 साल

Who is Saketh Sreenivasaiah IIT Madras Alumni Missing in California America News | कौन है साकेत श्रीनिवासैया? IIT मद्रास से बीटेक, अब अमेरिका से गायब, उम्र सिर्फ 22 साल


Last Updated:

Saketh Sreenivasaiah Missing: आईआईटी मद्रास से पढ़ाई और फिर अमेरिका में उज्ज्वल भविष्य का सपना- लेकिन कैलिफोर्निया से आई साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने की खबर ने सबको झकझोर दिया है. आखिर कहां गया कर्नाटक का यह होनहार छात्र? विदेश में भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर फिर उठे गंभीर सवाल. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

कौन है साकेत श्रीनिवासैया? IIT मद्रास से बीटेक, अमेरिका से अचानक हुए गायबZoom

Saketh Sreenivasaiah Missing: साकेत श्रीनिवासैया 09 फरवरी 2026 से लापता हैं

नई दिल्ली (Saketh Sreenivasaiah Missing). आईआईटी मद्रास जैसे टॉप इंजीनियरिंग संस्थान से डिग्री हासिल करना किसी के लिए भी गौरव की बात होगी. साकेत श्रीनिवासैया के लिए भी यह उनके सुनहरे भविष्य की पहली सीढ़ी थी. कर्नाटक के इस होनहार छात्र ने अपनी शैक्षणिक योग्यता को ग्लोबल स्तर पर साबित करने के लिए बड़े अरमानों के साथ कैलिफोर्निया का रुख किया था. लेकिन हाल ही में उनके लापता होने की खबर आई है. यह उनके परिजनों और दोस्तों के लिए किसी बुरे सपने के सच होने जैसी बात है.

एक प्रतिभाशाली इंजीनियर का इस तरह रहस्यमयी परिस्थितियों में ओझल हो जाना विदेशी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा तंत्र पर बड़े सवालिया निशान खड़े करता है. साकेत श्रीनिवासैया की गुमशुदगी केवल एक व्यक्ति का लापता होना नहीं है, बल्कि यह उन चुनौतियों का भी प्रतीक है, जिनका सामना भारतीय छात्र अनजान देशों में करते हैं. चाहे वह मानसिक दबाव हो, सुरक्षा की कमी हो या फिर कोई अनहोनी- यह घटना शिक्षा जगत के लिए एक वेक-अप कॉल है.

साकेत श्रीनिवासैया के लिए शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सर्च अभियान तेज हो गया है. भारतीय समुदाय लगातार अमेरिकी प्रशासन से जवाब मांग रहा है. एक छात्र जो अपने परिवार और देश का नाम रोशन करने निकला था, उसका इस तरह ‘लापता’ की सूची में आ जाना वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था का खोखलापन उजागर करता है.

साकेत श्रीनिवासैया केस: अब तक क्या हुआ?

साकेत मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं. फिलहाल उनकी उम्र 22 साल है. देश के टॉप संस्थान IIT मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद वह कैलिफोर्निया स्थित UC बर्कले से केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साकेत श्रीनिवासैया 09 फरवरी 2026 से लापता हैं. उन्हें आखिरी बार कैंपस से करीब 1 किलोमीटर दूर बर्कले की पहाड़ियों में अंजा झील के पास देखा गया था.

मिसिंग प्लेस से मिला बैकपैक

रिपोर्ट्स के अनुसार, छानबीन के दौरान कैंपस के पास ही स्थित टिल्डेन रीजनल पार्क की तरफ एक बैकपैक मिला, जिसमें साकेत श्रीनिवासैया का पासपोर्ट और लैपटॉप था. माना जा रहा है कि यह बैकपैक उन्हीं का होगा. उनके दोस्तों और परिजनों ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद कैलिफोर्निया की लोकल पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. सैन फ्रांसिस्को के दूतावास और उनके दोस्तों ने गुमशुदगी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

विदेश में बढ़ती असुरक्षा का कड़वा सच

पिछले कुछ सालों में अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में भारतीय छात्रों के खिलाफ हिंसा या उनके अचानक लापता होने के मामले बढ़े हैं. साकेत श्रीनिवासैया का मामला इस लिस्ट में सबसे लेटेस्ट और बेहद चिंताजनक है क्योंकि वे एक बहुत ही सुरक्षित और प्रतिष्ठित शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आते हैं. साकेत श्रीनिवासैया का परिवार भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क में है. कैलिफोर्निया में भारतीय दूतावास ने भी स्थानीय अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने का आश्वासन दिया है.

सोशल मीडिया पर #FindSaketh हैशटैग के जरिए जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है.

About the Author

authorimg

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply