You are currently viewing Happy Holi 2026 Wishes LIVE: आज होली पर भेजें ये शुभकामना संदेश, सुनें भजन, मधुर गीत, दिन बन जाएगा स्पेशल

Happy Holi 2026 Wishes LIVE: आज होली पर भेजें ये शुभकामना संदेश, सुनें भजन, मधुर गीत, दिन बन जाएगा स्पेशल


Holi 2026 Wishes, Images, Quotes: आज पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है. सुबह से ही लोग एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं. आज की होली लाभ-उन्नति और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त में खेली जा रही है. पंचांग के अनुसार, आज होली के दिन चैत्र माह का प्रारंभ हुआ है. आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और धृति योग है. होली की सुबह लाभ-उन्नति मुहूर्त 06:43 ए एम से 08:11 ए एम तक है, वहीं अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 08:11 ए एम से 09:38 ए एम तक है. आज का राहुकाल दोपहर में 12:33 पी एम से 02:00 पी एम तक है. आज होली पर आपको कोई शुभ काम करना है तो राहुकाल का त्याग करें. आज सुबह से ही मथुरा, काशी, अयोध्या, उज्जैन समेत पूरे देश में रंगवाली होली खेली जा रही है.

Holi 2026: होली पर क्यों पहनते हैं सफेद रंग के कपड़े? क्या है इसका कारण

Holi 2026: होली के त्योहार में ज्यादातर लोग सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हमेशा से ही सफेद रंग को शुद्धता, शांति और सादगी का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि होली से पहले होलिका दहन के दिन बुराई पर अच्छाई का जश्न मनाया जाता है. वहीं, होली के अगले दिन से हिंदू कैलेंडर का नया महीना शुरू हो जाता है, जिसे कई लोग नए वर्ष के आरंभ के रूप में भी मानते हैं. ऐसे में सफेद रंग नई शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है.

होली मौसम में बदलाव की शुरुआत का प्रतीक है. इस समय सर्दी का मौसम खत्म हो रहा होता है और गर्मी के मौसम की शुरुआत हो रही होती है. ऐसे में सफेद रंग का कपड़ा लोगों को खुले मैदान में होली खेलते समय गर्मी और पसीने से बचाने में मदद करता है. मान्यता है कि सफेद रंग मन को शांत रखता है और होली के शोर-शराबे में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. (IANS)

Holi 2026: होली क्यों मनाई जाती है? कौन थी होलिका? क्या है इसका महत्व

Holi 2026: होलिका दहन के अगले दिन होली का त्योहार मनाते हैं. इसमें रंग और गुलाल लगाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली क्यों मनाई जाती है? कौन थी होलिका? क्या है इसका महत्व? देखें ये वीडियो.

Holi Tarot Rashifal 2026: आज की होली मिथुन, कन्या समेत 5 राशिवालों के लिए बेहद शुभ, पढ़ें आज का टैरो राशि\

Holi Tarot Rashifal 2026: आज होली का दिन मिथुन, कन्या समेत 5 राशिवालों के लिए शुभ है. आज का दिन बाकी राशिवालों के लिए भी कुछ न कुछ लेकर आया है.

मेष: अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो स्थानांतरण के विचार भी बन रहे हैं. समय अनुकूल है.

वृषभ: परिवार में किसी को आपकी सफलता से लंबे समय से ईर्ष्या है. आने वाला समय आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आ सकता है.

मिथुन: व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं. नई नौकरी की आपकी तलाश जल्द ही सफल हो सकती है, और नई नौकरी में अच्छा वेतन आपको खुशियाँ देगा.

कर्क: व्यापार से होने वाले मुनाफ़े को समझदारी से निवेश किया जा सकता है. आप अपने वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर चिंतित महसूस कर सकते हैं.

विस्तार से पढ़ें 12 राशियों का आज का टैरो राशिफल.

Holi 2026 Muhurat: होली पर 02:30 पी एम से विजय मुहूर्त, देखें दिनभर के शुभ समय

Holi 2026 Muhurat: होली पर सुबह में लाभ-उन्नति मुहूर्त 06:43 ए एम से 08:11 ए एम तक है, उसके बाद से अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त है. यहां आज के पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त.

आज के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:04 ए एम से 05:54 ए एम
  • अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
  • विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:16 पी एम
  • निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम, मार्च 05 से 12:57 ए एम, मार्च 05
  • अमृत काल: 12:54 ए एम, मार्च 05 से 02:32 ए एम, मार्च 05

Holi Bhajan: होली खेल रहे नंदलाल…सुनें होली के सुंदर भजन, आपका दिन बन जाएगा स्पेशल

Holi Bhajan: होली का त्योहार हो और मथुरा की होली का जिक्र न हो. होली के अवसर पर राधारानी और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े होली भजन खूब सुने जाते हैं. आइए सुनते हैं होली के भजन.

Holi Songs: होली पर सुनें हिंदी के सुपरहिट सोंग्स, आपके दिल में उड़ेंगे रंग और गुलाल

Holi Songs: होली का त्योहार बॉलीवुड के सुपर​हिट हिंदी गानों के बिना अधूरा है. इस होली पर सुनें ये होली के सुपरहिट गानें.

Holi 2026 Wishes: आपके संसार में हो रंगों की भरमार, मुबारक हो आपको होली का त्योहार!

  • खुशियों से भरा हो सदा आपका संसार,
    जिंदगी में हमेशा रहे प्यार और बहार,
    आपके संसार में हो रंगों की भरमार,
    मुबारक हो आपको होली का त्योहार!
    हैप्पी होली 2026
  • गुलाल का रंग, बड़ों का मान,
    छोटों का प्यार, मिठाइयों की मिठास,
    गुझिया की खुशबू, अपनों का संग,
    होली पर दोस्ती के जमे नए रंग.
    होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • होली के रंग, खुशियों की उमंग,
    लेकर आया है ये प्यार भरा संग.
    गुलाल से रंगे चेहरे, मीठी गुजिया का स्वाद,
    होली की मस्ती में, हर दिल रहे आबाद.
    होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Holi 2026 Wishes In Hindi: इश्क के रंग में रंग जाऊं, तेरी यादों की गुलाल बन जाऊं…

  1. इश्क के रंग में रंग जाऊं,
    तेरी यादों की गुलाल बन जाऊं,
    इस होली बस इतनी सी ख्वाहिश है,
    कि मैं तेरा और तू मेरी बन जाए.
    हैप्पी होली 2026

    happy Holi 2026 wishes, happy Holi 2026 photos
    होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं.
  2. फाल्गुन की ये हवाएं,
    आपके आंगन में सुख-शांति ले आएं,
    मेरी ओर से आपके पूरे परिवार को
    होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं.

Happy Holi 2026 Wishes In Hindi: सूरज की रोशनी, गुलाल की फुहार, दिल से मिट जाए आज हर दीवार…

happy Holi 2026 wishes, happy Holi 2026 photos
हैप्पी होली 2026

सूरज की रोशनी, गुलाल की फुहार,
दिल से मिट जाए आज हर दीवार,
प्रेम और सौहार्द का रंग चढ़े ऐसा,
गुड मॉर्निंग, होली मुबारक अपार,
हैप्पी होली 2026



Source link

Leave a Reply