You are currently viewing सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी HPV वैक्सीन, 14 साल की बेटियों को जरूर लगवाएं टीका, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी HPV वैक्सीन, 14 साल की बेटियों को जरूर लगवाएं टीका, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट


Last Updated:

Cervical Cancer Vaccine: सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में मौत का बड़े कारणों में से एक है. लेकिन वैक्सीनेशन करवाकर महिलाएं जीवनभर के लिए सर्वाइकल कैंसर के खतरे से काफी हद तक खुद को बचा सकती है. इसलिए जागरूकता और सही समय पर एचपीवी टीकाकरण बेहद जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी HPV वैक्सीन? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट Zoom

कैंसर का नाम सुनते ही मन में डर पैदा हो जाता है. आजकल बदलती जीवनशैली और खराब खानपान के कारण कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महिलाओं में होने वाले कैंसर में सर्वाइकल कैंसर यानी गर्भाशय मुख का कैंसर एक गंभीर बीमारी मानी जाती है. अच्छी बात यह है कि समय रहते सही कदम उठाकर इससे बचाव किया जा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि एचपीवी (ह्यूमन पैपीलोमा वायरस) वैक्सीन इस बीमारी से बचाने में काफी मददगार साबित हो सकती है.

नेशनल हेल्थ मिशन यानी एनएचएम भी अब सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और एचपीवी वैक्सीन को बढ़ावा देने पर जोर दे रहा है. उत्तर प्रदेश में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के महाप्रबंधक डॉक्टर मनोज कुमार शुक्ला के अनुसार, यह वैक्सीन किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा देने में मदद करती है. उन्होंने बताया कि जैसे देश ने पोलियो और चेचक जैसी बीमारियों पर काबू पाया, उसी तरह अब सर्वाइकल कैंसर से लड़ाई की तैयारी की जा रही है.

14 साल की लड़कियों के लिए जरूरी
प्रधानमंत्री के निर्देश पर एचपीवी वैक्सीन को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 साल की बेटियों को यह टीका जरूर लगवाएं.

डॉक्टरों के अनुसार, एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण माना जाता है. यह वायरस संक्रमण के जरिए फैलता है और लंबे समय में कैंसर का रूप ले सकता है. ऐसे में एचपीवी वैक्सीन इस संक्रमण से बचाव करके भविष्य में कैंसर होने के खतरे को काफी हद तक कम कर देती है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि 14 साल की उम्र इस वैक्सीन के लिए सबसे सही मानी जाती है, क्योंकि इस उम्र में टीका ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करता है यह टीका न सिर्फ लड़कियों की सेहत की रक्षा करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है.

अगर कोई माता-पिता अपनी बेटी को यह वैक्सीन लगवाना चाहते हैं, तो वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, आशा कार्यकर्ता या एएनएम से संपर्क कर सकते हैं. यह वैक्सीन उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply