You are currently viewing Pakistan Israel Abraham Accords : पाकिस्तान इजरायल को मान्यता देगा? सवाल पर देखने लायक था इशाक डार-रूबियो का मुंह

Pakistan Israel Abraham Accords : पाकिस्तान इजरायल को मान्यता देगा? सवाल पर देखने लायक था इशाक डार-रूबियो का मुंह


होमदुनियाअमेरिका

पाकिस्तान इजरायल को मान्यता देगा? सवाल पर देखने लायक था डार-रूबियो का मुंह

Last Updated:

अमेरिका के सामने हमेशा गिड़गिड़ाने वाले पाकिस्तान के हुक्मरानों की सिट्टी-पिट्टी उस वक्त पूरी तरह गुल हो गई, जब वॉशिंगटन में एक पत्रकार ने सीधे अब्राहम एकॉर्ड और इजरायल को मान्यता देने पर चुभता हुआ सवाल दाग दिया. जब पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मिलकर व्हाइट हाउस से बाहर निकले तो इजरायल से जुड़े इस तीखे सवाल को सुनते ही वहां अचानक सन्नाटा पसर गया.

पाकिस्तान इजरायल को मान्यता देगा? सवाल पर देखने लायक था डार-रूबियो का मुंहZoom

इजरायल पर सवाल सुनकर वापस भागे इशाक डार

वॉशिंगटन: पाकिस्तान वैसे तो अमेरिका की जी-हुजूरी करने का कोई मौका नहीं छोड़ता, लेकिन जब बात ‘अब्राहम एकॉर्ड’ की आती है तो इस्लामाबाद के बड़े-बड़े सूरमाओं के भी पसीने छूट जाते हैं. असल में अब्राहम एकॉर्ड इजरायल को मान्यता दिलाने के लिए अमेरिका की बड़ी मुहिम है. ट्रंप ने खुद तमाम मुस्लिम देशों से इजरायल से हाथ मिलाने को कहा है, पाकिस्तान को भी हुक्म दिया है. हालांकि, पाकिस्तान के लिए ये दुनिया का सबसे टेढ़ा फैसला है. इसी बीच जब पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मिलने पहुंचे, तो एक पत्रकार ने उनके इसी असमंजस पर सीधा सवाल दाग दिया, जिसे सुनते ही दोनों का मुंह देखने लायक हो गया था.

इजरायल पर सवाल सुनते ही लौट गए ईशाक डार-मार्को रूबियो

एक तरफ ट्रंप का प्रेशर दूसरी तरफ देश में बवाल का खौफ….पाकिस्तान इसी वजह से अब्राहम एकॉर्ड पर कोई फैसला नहीं ले पा रहा है. इस बीच मार्को रूबियो से मिलने पहुंचे इशाक डार से जब इसी अब्राहम एकॉर्ड पर सवाल पूछ लिया गया तो उनके होश उड़ गए. रूबियो और इशाक दोनों ने भले ही कुछ नहीं कहा लेकिन उनके चेहरे पर मुस्कान के पीछे घबराहट साफ दिखाई दे रही थी.

व्हाइट हाउस में हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद जब दोनों नेता बाहर निकले तो वहां मौजूद एक पत्रकार ने सीधे तौर पर इजरायल और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर सबसे बड़ा सवाल उछाल दिया. उसने पूछा ‘क्या पाकिस्तान, इजरायल को मान्यता देगा’. ये सुनते ही वहां अचानक सन्नाटा पसर गया. दोनों ही नेताओं ने इस पर पूरी तरह चुप्पी साध ली और मुंह से एक भी शब्द निकाले बिना जल्दी-जल्दी वापस मुड़ गए.



Source link

Leave a Reply