You are currently viewing देसी मुदगर वर्कआउट… 15 दिनों में गर्दन, कमर और घुटने का दर्द गायब, IAS-PCS अधिकारी हैं दीवाने, दिल्ली में बना फिटनेस का नया ट्रेंड

देसी मुदगर वर्कआउट… 15 दिनों में गर्दन, कमर और घुटने का दर्द गायब, IAS-PCS अधिकारी हैं दीवाने, दिल्ली में बना फिटनेस का नया ट्रेंड


नई दिल्ली: जहां एक ओर दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिटनेस का मतलब महंगे जिम, ट्रेडमिल और मॉर्निंग वॉक बनता जा रहा है. वहीं, राजधानी के एक खास इलाके में लोग सेहतमंद रहने के लिए सदियों पुरानी देसी परंपरा को अपना रहे हैं. यहां सुबह की शुरुआत डंबल या मशीनों से नहीं, बल्कि भारी-भरकम मुदगर घुमाने से होती है. यहां की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह पारंपरिक व्यायाम न केवल शरीर को ताकतवर बना रहा है, बल्कि आधुनिक लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बीमारियों को भी दूर भगाने में मददगार साबित हो रहा है.

आखिर क्या है दिल्ली में बढ़ता यह ‘देसी फिटनेस क्रेज’ यही जानने किए लोकल 18 की टीम वहां पहुंची. दिल्ली के साउथ एक्स में मौजूद हुडको पार्क में लोग फ्री स्टाइल मुदगर को शुरू करने वाले समीर शाह लोगों को ट्रेनिंग देते हुए नजर आए. खास बात यह है कि मुदगर की ट्रेनिंग लेते हुए देश के कई बड़े आईएएस, पीसीएस से लेकर आर्किटेक्ट भी नजर आए. मुदगर की ट्रेनिंग लेते हुए ज्यादातर लोगों को कई महीने बीत चुके हैं और लोगों की कई गंभीर बीमारियां ठीक हो चुकी हैं.

गर्दन से लेकर घुटने और कमर का दर्द हुआ ठीक

मुदगर की ट्रेनिंग ले रहे पीयूष सचदेवा ने बताया कि इस ट्रेनिंग से जुड़े हुए उन्हें सिर्फ 15 दिन हुए हैं, लेकिन इस दौरान उनके कंधे में जो जकड़न थी, वह पूरी तरह से ठीक हो गई है. वहीं, आर्किटेक्ट चेतना ने बताया कि उनकी बॉडी में संतुलन ठीक से नहीं बनता था, लेकिन जब से मुदगर कर रही हैं. तब से शरीर का बैलेंस सही हो गया है और जो चलने में तकलीफ थी. वह ठीक हो गई है. उन्होंने बताया कि अपनी इस दिक्कत को उन्होंने तमाम कई बड़े कोच को दिखाया था, लेकिन कोई भी पकड़ नहीं पा रहा था.

सिर्फ इस ट्रेनिंग से दिक्कत सही हो सकी है. वहीं, रश्मि ने बताया कि वह पिछले 6 महीने से वह इसकी ट्रेनिंग ले रही हैं, इसके जरिए उनके घुटने, गर्दन और कमर का दर्द पूरी तरह से ठीक हो गया है. पिछले कई महीनो से ट्रेनिंग ले रहे बम्लेश ने बताया कि उन्हें इसकी ट्रेनिंग लेने से काफी फायदा मिला है. शरीर का दर्द ठीक हो गया है. दोनों हाथों में जो जकड़न थी, वह भी सही हो गई है.

गुड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद तक से आ रहे लोग

यहां फ्रीस्टाइल मुदगर को दिल्ली एनसीआर में शुरू करने वाले समीर ने बताया कि उन्होंने इसे एक स्टार्टअप के तौर पर शुरू किया था. पहले 2 साल खुद इसकी उन्होंने ट्रेनिंग ली. इसके बाद पिछले 2 साल से वह दिल्ली एनसीआर में लोगों को मुदगर की ट्रेनिंग दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि अक्सर मुदगर को लोगों ने या तो अखाड़े में देखा होगा या भारतीय पहलवान को बॉडी बनाते हुए देखा होगा या फिर हमारी जो प्राचीन पद्धति है. हमारे ग्रंथ हैं, उसमें इसका जिक्र पढ़ा और सुना होगा, लेकिन इस अखाड़े की विरासत को उन्होंने जमीनी स्तर पर इसलिए उतारा है. क्योंकि आज लोगों को लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बीमारियां है.

जिम में जाकर आप बॉडी तो बना सकते हैं, लेकिन पूरे शरीर की मरम्मत नहीं कर सकते हैं. मुदगर एक ऐसी पद्धति है, जो आपके पूरे शरीर की मरम्मत कर देती है, जिसमें आपका गर्दन, सिर के दोनों हिस्से, कंधे, हाथ कलाई, घुटने और कमर सब कुछ शामिल होता है. इससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा हो रहा है, इसीलिए लगातार उनसे लोग जुड़ते जा रहे हैं. वर्तमान में गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव से लेकर पूरी दिल्ली एनसीआर से लोग आ रहे हैं. अभी इसे सिर्फ रविवार को किया जाता है, अगर इसकी डिमांड बढ़ेगी तो इसे रोज किया जाएगा.



Source link

Leave a Reply