You are currently viewing India-US Trade Deal : सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर दी ‘गुड न्यूज’, वित्त मंत्री सीतारमण से मिलने के बाद बड़ा ऐलान

India-US Trade Deal : सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर दी ‘गुड न्यूज’, वित्त मंत्री सीतारमण से मिलने के बाद बड़ा ऐलान


होमदुनियाअमेरिका

सर्जियो गोर ने भारत-US ट्रेड डील पर दी गुड न्यूज, सीतारमण से मिलने के बाद ऐलान

Last Updated:


भारत और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड डील की बातचीत अब एक बहुत बड़े मुकाम की तरफ बढ़ रही है. दिल्ली में बैठकों का एक बड़ा सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी ट्रेड डेलिगेशन के साथ आमने-सामने बैठकर एक बेहद महत्वपूर्ण मुलाकात की है. इस खास बैठक में जेमिसन ग्रीर समेत वाशिंगटन के कई दिग्गज अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने भारत के साथ व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को दोगुना करने पर काफी लंबी और गंभीर चर्चा की. माना जा रहा है कि अगले महीने आने वाली बड़ी डेडलाइन से पहले दोनों देश एक महा-समझौते पर मुहर लगा देंगे, जिससे दोनों देशों के बाजारों को बंपर फायदा होगा.

सर्जियो गोर ने भारत-US ट्रेड डील पर दी गुड न्यूज, सीतारमण से मिलने के बाद ऐलानZoom

भारत अमेरिका ट्रेड डील पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान (फोटो- एएफपी)

वॉशिंगटन: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड संबंधों को एक बड़े मुकाम पर ले जाने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो चुका है. इसी सिलसिले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में अमेरिकी ट्रेड डेलीगेशन के साथ मुलाकात की है. जिसमें जेमिसन ग्रीर और उनके साथ आए बड़े अधिकारी शामिल थे. इस अहम बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने को लेकर काफी गंभीर बातचीत हुई. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने की डेडलाइन से पहले दोनों देश एक बड़े समझौते को फाइनल कर लेंगे, जिससे दोनों देशों को काफी फायदा होगा. इसी बीच भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी इस ट्रेड डील को लेकर एक खुशखबरी देते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का India-US डील पर बड़ा ऐलान

इस हाई-प्रोफाइल बैठक के ठीक बीच भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का जो बयान सामने आया है, उसने दोनों देशों के बाजारों में हलचल तेज कर दी है. जेमिसन ग्रीर का भारत में स्वागत करते हुए अमेरिकी राजदूत ने सोशल मीडिया पर एक ‘गुड न्यूज’ शेयर की.

सर्जियो गोर ने बताया है कि ‘भारत पर अमेरिका को पूरा भरोसा है और ट्रेड डील फाइनल होने के बेहद करीब है’. गोर के मुताबिक ‘हाल ही में भारत-अमेरिका के बीच अहम ट्रेड डील को फाइनल करने के लिए उनकी वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक हुई है और दोनों देश इस व्यापार समझौते को फाइनल करने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं’. गोर ने भरोसा जताया कि इस ऐतिहासिक समझौते के पूरा होते ही दोनों देशों के लिए नए आर्थिक अवसरों के दरवाजे खुलेंगे और अमेरिका-भारत की आर्थिक साझेदारी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाएगी.

भारत ने क्या कहा?

खुद भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बैठक की इनसाइड स्टोरी साझा की है. मंत्रालय के मुताबिक, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर और उनके साथ आए डेलिगेशन के साथ आमने-सामने बैठकर लंबी बात की.

इस मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने विकास के नए अवसरों की तलाश करने और गहरे व्यापारिक संबंधों को और ज्यादा मजबूत करने पर बातचीत हुई. भारत का पूरा ध्यान इस बात पर है कि कैसे अमेरिकी निवेश को बड़े पैमाने पर भारत में लाया जाए और दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को एक नया आयाम दिया जाए.

पीयूष गोयल के साथ लगातार बैठकें

ये पूरी कवायद हवा में नहीं हो रही है. इसके पीछे अगले महीने आने वाली एक बहुत बड़ी टैरिफ डेडलाइन है, जिससे पहले दोनों देशों को हर हाल में समझौता करना है.

  • पीयूष गोयल के साथ कई दौर की बैठकें: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने सिर्फ वित्त मंत्री ही नहीं, बल्कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ भी कई दौर की बेहद महत्वपूर्ण और गुप्त बैठकें की हैं.
  • वाणिज्य विभाग में ग्रैंड वेलकम: सोमवार को जैसे ही ग्रीर भारत पहुंचे, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और पूरे प्रतिनिधिमंडल का भारत के वाणिज्य विभाग में गर्मजोशी से स्वागत किया.
  • अगले महीने की टैरिफ डेडलाइन: ये पूरी बातचीत एक ऐसे नाजुक और अहम मोड़ पर हो रही है जब दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले फेज के फ्रेमवर्क को फाइनल रूप देने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए अगले महीने की एक बड़ी टैरिफ समयसीमा तय है और दोनों पक्ष चाहते हैं कि इस डेडलाइन से पहले काम पूरा हो जाए ताकि व्यापार में टैक्स से जुड़ी बड़ी राहत मिल सके.

About the Author

authorimg

Utkarsha Srivastava

If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already reading and writing about it.

A digital journalist w…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply