Last Updated:
खैर के पेड़ बहुत भी चमत्कारी माना जाता है. इस पेड़ के कई फायदे हैं. खैर लकड़ी से महिलाओं के अंदर जो गंदगी होती है वह पूरी तरह साफ हो जाती है और पेट दर्द कम हो जाता है, ऐंठन मिटती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती हैं. शरीर में जो रोगाणु चिपके हुए रहते हैं वह मर जाते हैं.
सागर. हमारे घर आंगन में लगे फूल पौधों से लेकर रास्तों में मिलने वाले जंगल में भरे पड़े आयुर्वेद का खजाना है. कोई ना कोई पेड़ पौधा किसी न किसी बीमारी के उपयोग में जरूर आता है. जब यह टेक्नोलॉजी का योग नहीं था जब इतनी अधिक अंग्रेजी दवाइयां की पहुंच नहीं थी तब इन्हीं पेड़ों के फल, पत्ते, छिलके तना, दूध, गोंद, जड़ जैसी चीजों का दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता था और लोग जल्द ही रोग मुक्त भी हो जाते थे, लेकिन ऐसा नहीं है कि यह आयुर्वेद या पेड़ पौधों का महत्व पूरी तरह से खत्म हो गया हो जो क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य वाले हैं या जो इनकी सही उपयोग को पहचानते हैं वह आज भी इस्तेमाल कर रहे हैं.
सागर जिले के जंगलों में आज भी कई छोटे-छोटे ऐसे गांव हैं जो आदिवासियों की बस्ती या कस्बे के रूप में जाने जाते हैं. यह अपनी सदियों से चली आ रही संस्कृति को सहज हुए हैं और जंगलों के पास या जंगलों में ही निवास कर रहे हैं. इनके द्वारा खैर के पेड़ का भी बड़ा कमाल का उपयोग किया जाता है. जब गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी होती है तब इस खैर लकड़ी के बीच से सार निकालकर छीलकर इसको पानी में उबाला जाता है और फिर 4 से 5 दिन तक यही पानी पिलाया जाता है. ऐसा करने से महिलाओं के अंदर जो गंदगी होती है वह पूरी तरह साफ हो जाती है और पेट दर्द कम हो जाता है. ऐंठन मिटती है, उनकी इम्यूनिटी बूस्ट होती हैं. इस पानी से उन्हें नहलाया भी जाता हैं जिससे उनकी बाहरी शरीर में जो रोगाणु चिपके हुए रहते हैं वह मर जाते हैं, इसके लिए यह अचूक रामबाण उपाय माना जाता है. इसके आगे महंगे महंगे ड्राई फ्रूट भी फेल हो जाते है. ग्रामीण क्षेत्रों में यह उपाय लगभग हर महिला के साथ प्रसव के बाद किया जाता है. आदिवासियों से इन लकड़ियों को लिया जाता है या जो पहचानते हैं वह खुद ले जाते हैं.
कई बीमारियों में रामबाण
सागर की शासकीय कन्या महाविद्यालय में माइक्रो बायोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर भूपेंद्र अहिरवार बताते हैं कि जब महिलाओं की डिलीवरी होती है, जब बच्चा पैदा हो जाता है तो उनके शरीर में से खून ज्यादा निकल जाता है जिससे उन्हें कमजोरी आ जाती है. उस कमजोरी की वजह से उन्हें किसी प्रकार की कोई बीमारी ना हो पाए इसलिए खेर की छाल को पानी में डालकर उनके लिए दिया जाता है. इस पानी से नहलाया भी जाता है जिससे क्या होता है कि शरीर में जो बाहरी रोगाणु चिपके हुए रहते हैं तो वह मर जाते हैं. इस वातावरण से उन्हें बाहरी सुरक्षा मिल जाती है. इस पानी को अच्छे से उबालकर पिलाया भी जाता है, जब यह शरीर के अंदर जाता है तो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है जिससे उसे महिला का जो शरीर होता है वह बाहरी रोगों से लड़ने के लिए अधिक मजबूत हो जाता है इसकी वजह से उन्हें बीमारियां कम से कम हो पाती हैं.
कुछ और चमत्कारी फायदे
सागर में खानपुर गांव के निवासी गोविंद सिंह ठाकुर बताते हैं कि इस लकड़ी का ओरिजिनल कत्था भी बन जाता है जिसमें इस लकड़ी को पानी में अंत तक उबाला जाता है फिर छान के रख लेते हैं. उपवास में या फिर डेली उसे में उपयोग करते हैं. इसके अलावा अगर किसी को कोई चोट लग गई है खून निकल रहा है तो इस कत्था के पाउडर को उसमें लगाने से घाव भर जाता है. खून निकलना बंद हो जाता और कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता. हमारे गांव में जो आदिवासी भाई हैं वह इस लकड़ी को रखते हैं शहर के लोग घरों में डिलीवरी होने के बाद इस लकड़ी के टुकड़े लेने के लिए आते हैं जिसका नेग भी लगता है. इसका उपयोग ऐसे पेड़ का किया जाता है जो अपने आप सूख जाता है फिर उसके तने को छीलकर बीच में जो हिस्सा निकलता है जिसके सार कहते है उसकी घिसाई में छिलके या पतली लकड़ी के टुकड़े निकलते है उसका उपयोग किया जाता है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



