You are currently viewing बरसात में अंडरआर्म्स के बाल साफ करने चाहिए या नहीं? पसीने से होता है बुरा हाल, तो जरूर जान लीजिए

बरसात में अंडरआर्म्स के बाल साफ करने चाहिए या नहीं? पसीने से होता है बुरा हाल, तो जरूर जान लीजिए


Last Updated:

Tips To Remove Underarm Hair: बरसात के मौसम में उमस और पसीने के कारण अंडरआर्म्स में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अंडरआर्म्स की साफ-सफाई बेहद जरूरी हो जाती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो अंडरआर्म्स के बाल हटाने से दुर्गंध और पसीने से कुछ हद तक राहत मिल सकती है. मानसून में अंडरआर्म्स की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

बरसात में अंडरआर्म्स के बाल साफ करने चाहिए या नहीं? ऐसे लोग जरूर जान लेंZoom

अगर आपको ज्यादा पसीना आता है, तो अंडरआर्म्स के बाल हटाना ही बेहतर है.

Rainy Season Hygiene Tips: बारिश के मौसम में पसीना, उमस और बदबू जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. खासकर अंडरआर्म्स में ज्यादा पसीना आता है और कपड़े भीग जाते हैं. उमस के कारण पसीना ज्यादा आता है और अंडरआर्म्स से बदबू आने लगती है. कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या इस मौसम में अंडरआर्म्स के बाल साफ कर देने चाहिए? अगर आप भी इस उलझन में हैं, तो इससे जुड़ी कुछ बातें जानना जरूरी हैं. इसके बाद आप सही फैसला ले पाएंगे.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अंडरआर्म्स के बाल हटाना पूरी तरह पर्सनल चॉइस का मामला है. सेहत के लिहाज से इन्हें हटाना जरूरी नहीं होता है. हालांकि कुछ लोगों को बाल ट्रिम या साफ रखने से डियोड्रेंट लगाना आसान लगता है और पसीने के साथ आने वाली दुर्गंध को कंट्रोल करने में सुविधा महसूस होती है. कई लोग बिना बाल हटाए भी अच्छी स्वच्छता बनाए रखते हैं और उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं होती है. ऐसे में आप अपनी सुविधा के अनुसार बाल साफ कर सकते हैं.

क्या बालों की वजह से बदबू ज्यादा आती है?

पसीने में खुद कोई बदबू नहीं होती. दुर्गंध तब पैदा होती है, जब स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया पसीने को तोड़ते हैं. अंडरआर्म्स के घने बाल पसीने और नमी को कुछ समय तक रोके रख सकते हैं, जिससे बैक्टीरिया के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बन सकता है. ऐसे में नियमित सफाई और स्वच्छता सबसे ज्यादा जरूरी होती है, चाहे बाल हों या न हों.

बरसात में कैसे रखें अंडरआर्म्स की सफाई?

मानसून के दौरान दिन में कम से कम एक बार अच्छी तरह नहाएं और अंडरआर्म्स को साबुन से साफ करें. नहाने के बाद इस हिस्से को अच्छी तरह सुखाएं, क्योंकि लगातार नमी रहने से बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. अगर जरूरत महसूस हो, तो एंटीपर्सपिरेंट या डियोड्रेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है.

बाल हटाने के बाद किन बातों का रखें ध्यान?

अगर आप शेविंग, वैक्सिंग या हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, तो त्वचा की देखभाल करना भी जरूरी है. शेविंग के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं और कुछ समय तक तेज खुशबू वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें, ताकि त्वचा में जलन न हो. अगर स्किन पर कट, लालिमा या संक्रमण के लक्षण दिखाई दें, तो उस हिस्से को ठीक होने का समय दें और जरूरत पड़ने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply