Last Updated:
mahua health benefits: महुआ को लंबे समय से ग्रामीण और वनवर्ती क्षेत्रों में पारंपरिक खाद्य और औषधीय पौधे के रूप में उपयोग किया जाता रहा है. इसके फूल, फल और छाल का इस्तेमाल कई घरेलू व्यंजनों और पारंपरिक उपचारों में किया जाता है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, महुआ में आयरन, कैल्शियम, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो महिलाओं के स्वास्थ्य सहित शरीर की कई जरूरतों के लिए लाभकारी माने जाते हैं. हालांकि, किसी भी बीमारी के उपचार या नियमित सेवन से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.
आयरन, विटामिन सी और कैल्शियम से भरपूर ‘महुआ’ महिलाओं के लिए अमृत से कम नहीं है. वैसे तो यह बिहारके चंपारण जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में आसानी से दिख जाता है, लेकिन वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से सटे वनवर्ती इलाकों में इसकी भरमार है.
गांव में रहने वाली ज्यादातर महिलाएं इसके फल, फूल और छाल का उपयोग वर्षों से करती आ रही हैं. जंगल से सटे बस्तियों में रहने वाले थारू और उरांव जनजाति के लोग इसे बड़ी ही खूबसूरती से इकट्ठा करते हैं. इसे घर लाकर पानी से साफ करते हैं और धूप में सुखाकर अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करते हैं.
करीब चार दशकों से आयुर्वेदाचार्य के रूप में कार्यरत बेतिया के भुवनेश पांडे बताते हैं कि महुआ एक सुपर फूड है, जिसे शहरों में रहने वाले ज्यादातर लोग नजरअंदाज करते हैं. गांव में आज भी इन्हें इकट्ठा कर खीर, हलवा और पूढ़ी के रूप में सेवन किया जाता है. इतना ही नहीं, महुवा के पेड़ की छाल को दांत सहित अन्य सभी ओरल समस्याओं के उपचार के रूप में उपयोग किया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बकौल भुवनेश, पीरियड, ल्यूकोरिया, स्तनपान, एनीमिया, त्वचा और बाल से सम्बंधित समस्याओं से ग्रसित महिलाओं के लिए यह सबसे उत्तम औषधि है. इसके फूल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो महिलाओं में मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द, मूड स्विंग्स और अनियमितता को संतुलित करने में सहायक होते हैं.
महुआ का फल कैल्शियम और आयरन का एक बेहतरीन सोर्स है. यह शरीर में खून की कमी को पूरा कर हड्डियों को मजबूत करता है. यदि किसी इंसान के दांत हिल रहे हों तो उसे महुआ के पेड़ की छाल का अर्क निकालकर उससे कुल्ला करना चाहिए. इससे हिलते हुए दांत भी स्थायी रूप से सेट हो जाएंगे.



