You are currently viewing these 5 best boneless fish for kids brain development | इन 5 मछलियों में लगभग ना के बराबर होते कांटे, गले में फंसने का डर ना होने से बच्चों के लिए सबस

these 5 best boneless fish for kids brain development | इन 5 मछलियों में लगभग ना के बराबर होते कांटे, गले में फंसने का डर ना होने से बच्चों के लिए सबस


Best Boneless Fish for Kids: बच्चों की अच्छी ग्रोथ के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी होता है. ऐसे में मछली को प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन डी और कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है. हालांकि, छोटे बच्चों को मछली खिलाते समय सबसे बड़ी चिंता उसके कांटों को लेकर होती है. बच्चे चिकन-मटन तो खा लेते हैं लेकिन मछली के कांटे की वजह से कई माता-पिता घबराते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल रहता है कि बच्चों को कौन सी मछली खिलाएं, जो पूरी तरह सेफ भी रहे और बच्चों को अच्छा फायदा भी मिले. आइए जानते हैं ऐसी 5 मछलियों के बारे में, जिन्हें बच्चों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है और आसानी से खाई भी जा सकती हैं.

बच्चों के लिए 5 बिना कांटे वाली मछली
अगर आप यह कहें कि इन मछलियों में बिल्कुल भी कांटे नहीं होते कहना पूरी तरह सही नहीं है. अधिकांश मामलों में ये मछलियां बोनलेस फिलेट के रूप में बेची जाती हैं या इनमें कांटे अपेक्षाकृत कम और आसानी से हटाए जा सकते हैं. इसलिए बच्चों को परोसने से पहले हर बार मछली की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है. फिर भी जब आप ये मछली खरीद कर लाएं तो एक बार धोते, पकाते और खिलाते समय चेक जरूर कर लें. मछली कोई भी हो थोड़े बहुत कांटे हर किसी में पाए जाते हैं.

1. सैल्म
सैल्मन को ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. बाजार में इसका बोनलेस फिलेट आसानी से मिल जाता है, जिससे छोटे बच्चों को खिलाना अपेक्षाकृत आसान होता है. यह मस्तिष्क के विकास, आंखों की सेहत और शरीर की ग्रोथ में मददगार मानी जाती है.

2. बासा
बासा का स्वाद हल्का होता है और इसका मांस मुलायम होता है. यह अक्सर बोनलेस फिलेट के रूप में उपलब्ध रहती है, इसलिए छोटे बच्चों के लिए सुविधाजनक विकल्प मानी जाती है. हालांकि, इसे हमेशा विश्वसनीय स्रोत से ही खरीदना चाहिए.

3. तिलापिया
तिलापिया कम कांटों वाली लोकप्रिय मछली है, जिसका फिलेट बच्चों को आसानी से परोसा जा सकता है. इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों और शरीर के विकास में सहायक होता है.

4. कॉड
कॉड का सफेद और मुलायम मांस बच्चों को आसानी से पसंद आ सकता है. इसका बोनलेस फिलेट बाजार में उपलब्ध रहता है. इसमें प्रोटीन, विटामिन B12 और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक हैं.

5. सोल फिश
सोल फिश का मांस बेहद नरम होता है और इसका फिलेट कम कांटों वाला माना जाता है. यह हल्के स्वाद के कारण छोटे बच्चों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

बच्चों को मछली खिलाने के फायदे
मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड (DHA और EPA) बच्चों के मस्तिष्क और आंखों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसके अलावा मछली हाई क्वालिटी वाले प्रोटीन, विटामिन डी, आयोडीन और अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है. संतुलित मात्रा में मछली का सेवन बच्चों की हड्डियों, रोग प्रतिरोधक क्षमता और संपूर्ण विकास में मदद कर सकता है. पर्याप्त पोषण मिलने से सीखने और याद रखने की क्षमता के विकास में भी सहायता मिलती है.

बच्चों को मछली खिलाते समय बरतें ये सावधानियां

  • कोई भी मछली देने से पहले अच्छी तरह जांच लें कि उसमें छोटे कांटे ना बचे हों. बोनलेस फिलेट में भी कभी-कभी छोटे पिन बोन रह सकते हैं.
  • मछली को हमेशा अच्छी तरह पकाकर ही बच्चों को खिलाएं.
  • पहली बार मछली खिलाते समय थोड़ी मात्रा से शुरुआत करें और एलर्जी के लक्षणों पर नजर रखें.
  • ताजी और विश्वसनीय स्रोत से खरीदी गई मछली का ही सेवन कराएं.
  • बहुत छोटे बच्चों को मछली के बड़े टुकड़े देने के बजाय छोटे-छोटे टुकड़ों में खिलाएं ताकि निगलने में आसानी हो.
  • अगर बच्चे को पहले से किसी खाद्य पदार्थ से एलर्जी है या कोई विशेष स्वास्थ्य समस्या है, तो बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है.



Source link

Leave a Reply