You are currently viewing Hand Dryer Health Risk: ऑफिस-पब्लिक वॉशरूम में हैंड ड्रायर क्यों नहीं यूज करना चाहिए

Hand Dryer Health Risk: ऑफिस-पब्लिक वॉशरूम में हैंड ड्रायर क्यों नहीं यूज करना चाहिए


Last Updated:

Hand Dryer Health Risk: पब्लिक वॉशरूम में लगे हैंड ड्रायर यदि आपको सुविधाजनक और सेफ लगते हैं, तो आप गलत हैं. कुछ स्टडी में ये दावा किया गया है कि इसका इस्तेमाल आपको वॉशरूम बैक्टीरिया के संपर्क में ला सकता है. हैंड ड्रायर के हेल्थ रिस्क को आप इस लेख में डिटेल में समझ सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

ऑफिस-पब्लिक वॉशरूम में हैंड ड्रायर यूज करते हैं? जानें क्यों हेल्थ के लिए खतराZoom

पब्लिक वॉशरूम में लगे हैंड ड्रायर को अक्सर पेपर टॉवल का साफ-सुथरा और इको फ्रेंडली ऑप्शन माना जाता है. हाथ धोने के बाद लोग जल्दी से हाथ सुखाने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई शोध बताते हैं कि हैंड ड्रायर उतने साफ नहीं होते जितना हम इन्हें समझते हैं.

दरअसल, ये मशीनें बाहर से ताजी या पूरी तरह फिल्टर की गई हवा नहीं खींचतीं, बल्कि वॉशरूम के अंदर मौजूद हवा को ही फास्ट स्पीड में बाहर निकालती हैं. जबकि पब्लिक वॉशरूम में हवा के अंदर धूल, बैक्टीरिया, फंगस और अन्य सूक्ष्म कण मौजूद हो सकते हैं. ऐसे में हाथ धोने के बाद अगर वही हवा हाथों पर दोबारा डाली जाए, तो साफ किए गए हाथ फिर से दूषित हो सकते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर हैंड ड्रायर सेफ नहीं, लेकिन इसके उपयोग को समझना जरूरी है.

क्यों हैंड ड्रायर यूज करने से बचें?
हैंड ड्रायर से जुड़ी सबसे बड़ी चिंता यह है कि टॉयलेट फ्लश करने पर हवा में सूक्ष्म कण फैल सकते हैं. इन्हें “टॉयलेट प्लूम” कहा जाता है. ये कण कुछ समय तक हवा में बने रह सकते हैं और पूरे वॉशरूम में फैल सकते हैं. जब हैंड ड्रायर इसी हवा को खींचकर तेज गति से बाहर फेंकता है, तो ये कण दोबारा हाथों और आसपास की सतहों तक पहुंच सकते हैं. तेज हवा वाले जेट हैंड ड्रायर में यह समस्या और बढ़ सकती है. इससे केवल हाथ ही नहीं, बल्कि कपड़े और आसपास खड़े लोगों तक भी ये कण पहुंच सकते हैं.

ऐसे लोगों के लिए ज्यादा खतरा
वॉशरूम का वातावरण अक्सर नम रहता है, जो फंगस और फफूंद के बढ़ने के लिए अनुकूल माना जाता है. ऐसे में हैंड ड्रायर हवा के साथ इन सूक्ष्म कणों को भी फैलाता है, जिसके कारण संवेदनशील त्वचा या एलर्जी वाले लोगों के लिए यह समस्या बढ़ सकती है.

बेस्ट ऑप्शन है ये चीज
अगर वॉशरूम में पेपर टॉवल उपलब्ध हो तो उसका उपयोग करना बेहतर होता है. वहीं, यदि यह सुविधा न हो तो हाथों को नेचुरल रूप से हवा में सूखने देना भी एक सेफ विकल्प माना जाता है. सबसे जरूरी बात यह है कि हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोया जाए, क्योंकि इंफेक्शन से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका यही है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply