You are currently viewing Donald Trump Murder Plot: डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश अमेरिकी राष्ट्रपति के गोल्फ कोर्स के पास संदिग्ध अरेस्ट कार में था गन

Donald Trump Murder Plot: डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश अमेरिकी राष्ट्रपति के गोल्फ कोर्स के पास संदिग्ध अरेस्ट कार में था गन


Last Updated:

Donald Trump Assassination Plot: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार ये दावे कर चुके हैं कि उन्हें मारने की साजिश रची जा रही है. इस बार उनके कैलिफोर्निया स्थित गोल्फ क्लब के पास एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है, जो उन पर गोलियां चलाने की फिराक में था. पुलिस ने उसके पास से पिस्तौल बरामद की है.

डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश? गोल्फ कोर्स के पास संदिग्ध हुआ अरेस्टZoom

डोनाल्ड ट्रंप को मारने की कोशिश.

Donald Trump Murder Plot: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैलिफोर्निया स्थित गोल्फ क्लब के पास तब हड़कंप मच गया, जब यहां एक शख्स उन पर हमला करने की मंशा से आया. पुलिस ने तत्काल 38 साल के जीनिन जॉन टेले नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास एक भरी हुई पिस्तौल और गोलियां मिलीं. यह गिरफ्तारी ट्रंप के गोल्फ क्लब में होने वाले रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) के फंडरेजर कार्यक्रम से दो दिन पहले हुई है. इस घटना को लेकर चिंता इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि खुद डोनाल्ड ट्रंप कई बार ये कह चुके हैं कि उन्हें मारने की कोशिश की जा रही है.

पुलिस के मु्ताबिक जिसे गिरफ्तार किया गया है, वो आरोपी गोल्फ क्लब के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीरें और वीडियो बना रहा था. जब पुलिस ने उसे देखा तो उन्हें शक हुआ, जिसके तुरंत बाद पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली. इस दौरान पुलिस को उसकी कार से एक भरी हुई पिस्तौल मिली, जबकि उसकी जेब से 16 गोलियों वाली एक मैगजीन बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने उससे जुड़ी हुई जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि वो इसकी पूरी तैयारी कर रहा था.

आरोपी के घर की तलाशी ले रही है पुलिस 

अगले दिन पुलिस ने जब आरोपी के घर की तलाशी ली. वहां से कई हथियार, अतिरिक्त मैगजीन, बड़ी मात्रा में गोलियां, बॉडी आर्मर और कुछ नोटबुक बरामद हुईं. अधिकारियों का कहना है कि इन नोटबुक में कुछ ऐसे बयान लिखे थे, जिन्हें उन्होंने चिंताजनक बताया है. जीनिन जॉन टेले पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें डकैती, बड़ी क्षमता वाली मैगजीन रखने और प्रतिबंधित छोटे बैरल वाली राइफल या शॉटगन रखने जैसे आरोप शामिल हैं. इसके अलावा, वाहन में छिपाकर हथियार रखने का भी आरोप लगाया गया है. हालांकि खुद आरोपी ने सभी आरोपों से इनकार किया है.

पहले भी रहे हैं आपराधिक रिकॉर्ड 

पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति पहले से ही एक डकैती के मामले में जांच के दायरे में था. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस मामले से आम लोगों के लिए कोई विश्वसनीय खतरा नहीं है, फिर भी ट्रंप की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं. आपको बता दें कि 2025 में ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब में उन पर हमले की कोशिश के मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराया जा चुका है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों किसी भी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply