Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 11 August 2026: धनु राशि के जातकों को 11 अगस्त 2026 को किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. व्यापार में लाभ होगा, लेकिन पार्टनरशिप वाले कामों में सावधानी बरतें. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
जमुई: कल यानी 11 अगस्त 2026 के दिन ग्रहों की स्थिति में बड़े बदलाव सामने आएंगे. जिसका असर सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि कल के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा पुष्य नक्षत्र का संयोग बना रहा है. इसके साथ ही कल शाम में सिद्धि योग का निर्माण होगा. कल के दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेंगे. जिसका प्रभाव धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को 11 अगस्त के दिन मान-सम्मान की वृद्धि होगी. साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ने वाली है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि कल धनु राशि के जातकों को उनके काम के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है. साथ ही आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपको व्यक्तिगत फायदा भी पहुंच सकता है.
व्यापार में आने वाली है तेजी
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि कल के दिन मंगल के प्रभाव से धनु राशि के जातकों के साहस में वृद्धि होगी. आप बेहद मजबूती के साथ अपने फैसले ले सकेंगे. उन्होंने बताया कि अगर आप व्यापार करते हैं. आपका काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो कल के दिन उस काम में तेजी आएगी. आपको कोई नई डील मिल सकती है. जिससे आपको फायदा होगा. धनु राशि के जातकों को कल के दिन अपने व्यापार में थोड़ी सावधानी भी बरतनी चाहिए. खासकर ऐसे लोग जो पार्टनरशिप पर काम करते हैं, उन्हें सावधान रहना चाहिए. नौकरी करने वाले लोगों को कल के दिन कोई ऐसा काम मिलेगा, जिससे भविष्य में पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे. आपकी आर्थिक आमदनी में वृद्धि होगी, जिससे आप कल कमाई के नए रास्ते भी तलाश सकेंगे.
जल्दी बाजी में हो सकती है मुश्किल
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को कल के दिन किसी तरह की जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए, नहीं तो आपको थोड़ी मुश्किल हो सकती है. अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए अच्छा समय रहने वाला है. आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर सकते हैं. प्यार के मामलों में आपका दिन कल अच्छा रहने वाला है. प्रेम संबंधों में चल रही कोई पुरानी नाराजगी दूर होगी तथा आप काफी खुशनुमा माहौल में कल का दिन बिता सकेंगे. उन्होंने बताया कि शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. धनु राशि के जातकों को कल के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. उन्हें सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से उन्हें फायदा हो सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए कल के दिन का शुभ रंग लाल तथा शुभ अंक एक रहने वाला है.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें



