You are currently viewing Independence Day: 14-15 अगस्त की मध्यरात्रि को ही आजादी के लिए क्यों चुना गया? उस दिन पचांग में कौन से थे नक्षत्र, योग और मुहूर्त

Independence Day: 14-15 अगस्त की मध्यरात्रि को ही आजादी के लिए क्यों चुना गया? उस दिन पचांग में कौन से थे नक्षत्र, योग और मुहूर्त


Independence Day: सन् 1947 में 14 और 15 अगस्त की दरम्यानी रात को भारत आजाद हुआ. 200 वर्षों की अंग्रेजों की दासता से मुक्त होकर हिन्दुस्तान ने स्वतंत्रता की नई सुबह देखी थी. 15 अगस्त को दोपहर में इंडिया गेट के पास प्रिंसेस पार्क में पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने तिरंगा फहराया. फिर उसके अगले दिन 16 अगस्त को लाल किले की प्राचीर पर नेहरू जी ने तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया. उनक पहला भाषण 72 मिनट का था. हम लोग हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन आजादी के लिए 14-15 अगस्त की मध्यरात्रि को चुना गया.

माउंटबेटन ने चुना था 15 अगस्त

भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत की आजादी के लिए 15 अगस्त की तारीख तय की थी. वे इस तारीख को अपने लिए एक बड़े दिन के रूप में देखते थे क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के समय 15 अगस्त 1945 को जापानी सेना ने ब्रिटेन समर्थित मित्र राष्ट्रों के समक्ष घुटने टेके थे. माउंटबेटन ने 15 अगस्त 1947 को भारत में सत्ता हस्तांतरण का ऐलान कर दिया था.

15 अगस्त 1947 का दिन था अशुभ

15 अगस्त की तारीख का ऐलान होते ही ज्योतिषाचार्यों में खलबली मच गई क्योंकि उस दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल अशुभ दिन का इशारा कर रही थी. ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि 15 अगस्त का दिन अशुभ और अमंगलकारी है. यह आजाद भारत के भविष्य के लिए शुभ नहीं होगा.

सुबह से ही भद्रा, रात 10 बजे तक अशुभ योग

15 अगस्त को श्रावण अधिकमास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार दिन था. लेकिन उस दिन अशुभ फलदायी व्यतीपात योग बना था, जो रात 09:57 पी एम तक था. व्यतीपात का मतलब पतन, संकट या प्रतिकूल स्थिति से है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस योग के स्वामी रुद्र हैं और ग्रह राहु है. राहु अशुभ है तो रुद्र विध्वंसकारी.

भद्रा सुबह में 5 बजकर 50 मिनट से लग रही थी, जो सुबह 10 बजकर 11 मिनट तक थी. इस भद्रा का वास धरती पर था, जिसमें शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है. भद्रा में कोई शुभ काम नहीं होता है.

14-15 अगस्त की मध्यरात्रि को आजादी

देशभर से ज्योतिषाचार्यों और विद्वानों ने 15 अगस्त को सत्ता हस्तांतरण न करने की सलाह दी, चाहें इसे 16 अगस्त को कर लें. अब नेहरू और नेताओं के सामने बड़ा ही धर्म संकट पैदा हो गया. तब बीच का रास्ता निकाला गया और 14-15 अगस्त की मध्यरात्रि में सत्ता का हस्तांतरण हुआ, देश को आजादी मिली.

14-15 अगस्त की मध्यरात्रि में गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग बना हुआ था. 14 अगस्त की रात 10:59 बजे पुष्य नक्षत्र और सिद्धि योग था. ये दोनों ही अत्यंत शुभ फलदायी थे और वृषभ लग्न का दुर्लभ योग बना था. मध्य रात्रि का समय भारतीयों के लिए शुभ था, वहीं अंग्रेजी कैलेंडर में रात 12 बजे के बाद से 15 अगस्त की तारीख हो गई थी, जबकि पंचांग में सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक तिथि की गणना होती है.

14 अगस्त की रात संविधान सभा में सत्ता हस्तांतरण के लिए औपचारिक सत्र बुलाया गया. विशेष रूप से रात 11:51 बजे सत्र शुरू हुआ. शंखनाद के साथ ठीक रात 12 बजे नेहरू जी ने अपना ऐतिहासिक भाषण दिया.



Source link

Leave a Reply