You are currently viewing Pisces Horoscope: सूर्य के प्रभाव से आज मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, व्यापार में होगा लाभ

Pisces Horoscope: सूर्य के प्रभाव से आज मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, व्यापार में होगा लाभ


Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 16 August 2026: मीन राशि के जातकों को आज (रविवार) व्यापार में लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है. नौकरीपेशा लोगों को आज अपने सीनियर की बातों पर ध्यान देना चाहिए. अगर वे आपको कोई जिम्मेदारी दे रहे हैं, तो उसे अच्छे से निभाएं.

सागर. रविवार को सूर्यदेव का दिन माना जाता है. सूर्यदेव राजसी, बुद्धि, ज्ञान और विवेक का प्रतिनिधित्व करते हैं. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन (16 अगस्त 2026, दिन रविवार) अच्छा रहेगा. व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी लेकिन निर्णय संभलकर लेने होंगे. स्वास्थ्य भी आज ठीकठाक रहेगा. पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. सागर के ज्योतिषाचार्य पंडित शिव प्रसाद तिवारी लोकल 18 को बताते हैं कि आज का दिन मीन राशि वालों के लिए शुभ दिन साबित होने वाला है क्योंकि रविवार सूर्य का दिन है और मीन राशि पर हमेशा से सूर्य की कृपा रही है. ग्रहों की वजह से कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आज के लिए शुभ अंक 3 और भाग्य अंक 7 है.

व्यापार राशिफल
व्यापार की दृष्टि से बात की जाए, तो मीन राशि में सूर्य और बुध के प्रभाव से आज का दिन ठीक रहेगा. व्यापार में लाभ होगा लेकिन बड़े निवेश में आपको समझदारी से निर्णय लेने होंगे. हो सके तो अपने करीबी और भरोसेमंद लोगों से उसपर सलाह लें, खासकर प्रॉपर्टी से जुड़े व्यापार में आपको जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए. पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला आज सुलझ सकता है. रुका हुआ धन आने की संभावना बन रही है.

शिक्षा और करियर राशिफल
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. अगर आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता है, तो थोड़ी-थोड़ी देर बैठकर पढ़ाई करने का अभ्यास करना चाहिए. इससे निरंतरता आएगी और आपकी आदत में सुधार होगा. नौकरीपेशा लोगों को आज अपने उच्च-अधिकारियों की बातों पर ध्यान देना चाहिए. अगर वे आपको कोई जिम्मेदारी दे रहे हैं, तो अच्छे से करें. आज आपको स्टाफ का सहयोग भी मिलेगा.

लव लाइफ राशिफल
आज पारिवारिक रिश्ते ठीकठाक रहेंगे लेकिन थोड़ा सावधान रहना होगा. कोई छोटी सी बात बहस का बड़ा कारण बन सकती है. इन बातों को इग्नोर करें. आज आप अपने पार्टनर से संतुष्ट रहेंगे. पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा. आप संवाद शैली को संतुलित रखने का प्रयास करें. अगर आपके और पार्टनर के बीच कुछ गलतफहमी है, तो अपनी तरफ से उसको दूर करने की पहल करें. संवाद से रिश्ते ठीक हो सकते हैं.

स्वास्थ्य राशिफल
आज का दिन सामान्य दिनों की अपेक्षा थोड़ा जिम्मेदारियां से भरा रहने के कारण थकान और तनाव महसूस हो सकता है. ऐसे में आपको पर्याप्त पानी और खाने-पीने का ध्यान रखना चाहिए. दिन में थोड़ा आराम करें. अगर कोई बीमारी है, तो उसकी दवा का नियमित सेवन करते रहें.

आज का उपाय
आज मीन राशि के जातक सूर्यदेव की आराधना करें. तांबे के लोटे में शुद्ध जल लें. इसमें थोड़ा सा लाल चंदन डालें और फिर ‘ओम सूर्य देवाय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दें. इससे आपके बिगड़े हुए कार्य बन जाएंगे. आपकी मनोकामनाएं भी पूर्ण होंगी.

About the Author

authorimg

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link

Leave a Reply