Last Updated:
Weekly Horoscope 17 to 23 August 2026: अगस्त का यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए अच्छा तो वृश्चिक और धनु वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. तुला राशि वालों की इस सप्ताह मेहनत रंग लाएगी और आपको किसी खास काम में बड़ी सफलता मिल सकती है. इस सप्ताह वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों का किसी अनचाही जगह तबादला हो सकता है, या उन्हें काम से जुड़ी अतिरिक्त ज़िम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं. धनु राशि वालों को स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा पेट दर्द हो सकता है और लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने से आपको राहत महसूस होगी. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 17 से 23 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 17 to 23 August 2026
अगस्त का यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए मनचाहा लाभ और सफलता दिलाने वाला साबित होगा. इस सप्ताह आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको किसी खास काम में बड़ी सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा. उपभोक्ता वस्तुओं के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है. वे इस सप्ताह बाजार में आई तेजी का पूरा फायदा उठा पाएंगे. अगर आप बिजनेस को बढ़ाने की सोच रहे थे, तो इस सप्ताह दोस्तों या शुभचिंतकों की मदद से आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. सप्ताह के मध्य में आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का अवसर मिलेगा. इस सप्ताह आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से आप इस सप्ताह कोई बड़ा काम हाथ में ले सकते हैं. लव रिलेशन में मजबूती आएगी और लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में तीर्थ यात्रा के अवसर मिलेंगे.
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 17 to 23 August 2026
वृश्चिक राशि वालों को अगस्त के इस सप्ताह बिना सोचे-समझे, जल्दबाजी में या दबाव में कोई भी काम नहीं करना चाहिए. इसी तरह, स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर भी बेहद सावधान रहने की ज़रूरत होगी. अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो व्यवसाय से जुड़ा कोई भी बड़ा सौदा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह ज़रूर लें और जोखिम भरे निवेश से बचें. इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों का किसी अनचाही जगह तबादला हो सकता है, या उन्हें काम से जुड़ी अतिरिक्त ज़िम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं. काम की अधिकता के कारण आपकी पर्सनल लाइफ प्रभावित हो सकती है. अत्यधिक व्यस्तता के कारण, आप अपने और अपने परिवार के लिए समय न निकाल पाने से थोड़े परेशान रहेंगे. सप्ताह के मध्य में आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी आपके लिए चिंता का कारण बनेगा. इस दौरान आपको काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. अगर आप लेखन कार्य या अध्ययन-अध्यापन से जुड़े हैं, तो आपके सामने कुछ नई चुनौतियां आ सकती हैं. लव रिलेशन में सावधानी से आगे बढ़ें और दिखावे से बचें.
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद
भाग्यशाली अंक: 2
धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 17 to 23 August 2026
धनु राशि वालों को अगस्त के इस सप्ताह अपने समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन करना होगा अन्यथा उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह की शुरुआत में आपको घर की मरम्मत और विलासिता की वस्तुओं की खरीदारी पर बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है. अत्यधिक खर्च के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है. सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अनावश्यक कार्यों के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा पेट दर्द हो सकता है. इस दौरान आप घरेलू समस्याओं के दबाव में रहेंगे, लेकिन उत्तरार्ध में किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी सभी बड़ी समस्याएं सुलझती नज़र आएंगी. सप्ताह के मध्य में धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. इस दौरान तीर्थयात्रा के योग बनेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने से आपको राहत महसूस होगी. लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है. आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. किसी प्रियजन के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा.
भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 11
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…
और पढ़ें



