Last Updated:
Rules For Wearing Tortoise Ring: कछुए वाली अंगूठी पहनने से जीवन में स्थिरता, सुख, समृद्धि और शांति आती है. वैवाहिक जीवन सुखमय होता है. माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है, चंद्रमा और शुक्र ग्रह मजबूत होता है. आइए जानते हैं कछुए वाली अंगूठी धारण करने के नियम.
कछुए वाली अंगूठी धारण करने के नियम. (Photo: AI)
Rules for wearing tortoise ring: हिंदू धर्म में कछुआ का धार्मिक महत्व है क्योंकि भगवान विष्णु ने कच्छप अवतार लेकर समुद्र मंथन के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया था, जिससे मंदराचल पर्वत को एक स्थायीत्व मिला था. मंदराचल पर्वत मथनी और नागराज वासुकी रस्सी बने थे. जीवन में स्थायित्व, धैर्य, धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति के लिए लोग अपने हाथों में कछुए की अंगूठी पहनते हैं. ज्योतिष मान्यता है कि इसे पहनने से धन आकर्षित होता है. कछुए वाली अंगूठी धारण करने के कुछ खास नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरत है, तभी उसका लाभ प्राप्त होता है.
कछुए वाली अंगूठी को धारण करने के नियम
- जिन लोगों के जीवन में उथल-पुथल मच रखा है, आर्थिक स्थिति खराब है, कोई स्थिरता नहीं है, मन एकाग्र नहीं रहता है, उन लोगों को कछुए वाली अंगूठी पहननी चाहिए.
- कछुए वाली अंगूठी चांदी की बनी होती है. इसके अलावा कुंडली में ग्रहों की दशाओं को देखकर पंच या अष्ट धातु की बनवा सकते हैं.
- कछुए की अंगूठी अपने दाहिने हाथ की तर्जनी या मध्यमा अंगुली में पहननी चाहिए. तर्जनी अंगुली देव गुरु बृहस्पति और मध्यमा का संबंध शनि ग्रह से होता है. शनि कर्म प्रधान हैं, तो बृहस्पति ज्ञान के प्रतीक.
- जब भी आप कछुए की अंगूठी पहनें तो कछुए का मुख आपकी ओर होना चाहिए. जब इसका मुख आपकी ओर होगा तो धन, सुख, समृद्धि, उन्नति, शुभता आदि का आगमन आपकी ओर होगा. यदि मुख इसके विपरीत होगा तो इन सबमें क्षय होगा.
- चांदी की कछुए वाली अंगूठी पहनने से चंद्रमा और शुक्र के दोष दूर होंगे. उनकी शुभता बढ़ेगी, तो जीवन में सुख और शांति आएगी. दांपत्य जीवन सुखमय होगा.
- कछुए की अंगूठी आप शुक्रवार को धारण करें तो बहुत ही उत्तम रहेगा. इसके अलावा सोमवार का दिन भी ठीक रहेगा. यदि शुक्रवार को पूर्णिमा तिथि हो तो यह सर्वोत्तम दिन होगा.
- जब कछुए की अंगूठी बन जाए तो उसे सीधे पहन न लें. सबसे पहले उसका शुद्धिकरण करें. गंगाजल से उसे अच्छे से धो लें. फिर इसे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के श्री चरणों में रख दें. उसके बाद पूजन करें, धूप और दीप जलाएं. ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नम: और ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जाप करें. उसके बाद उसे धारण करें.
- इस अंगूठी को धारण करने के बाद नियमित रूप से साफ सफाई रखें. अंगूठी गंदी न हो, इसका ध्यान रखें.
- इसको अशुद्ध होने से बचाएं, नहीं तो यह प्रभावहीन हो जाएगा. इसका कोई शुभ प्रभाव नहीं होगा.
- जब आप अंगूठी धारण कर लें तो उसे बार-बार न घुमाएं. गलती से कछुए की दिशा आपके विपरीत हो गई तो फिर अशुभ प्रभाव हो सकता है.
- ऐसे लोगों को मांस, मदिरा या अन्य तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए. गलत आचरण और व्यवहार से दूर रहें.
- किसी कारणवश आपको अंगूठी निकालनी पड़े तो उसे उतारकर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के श्री चरणों में रख दें.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…
और पढ़ें



