You are currently viewing Aaj Ka Panchang 26 August 2026: रवि योग में ओणम आज, बुधवार व्रत, गणेश पूजा, दोपहर में राहुकाल, पंचांग से जानें मुहूर्त, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 26 August 2026: रवि योग में ओणम आज, बुधवार व्रत, गणेश पूजा, दोपहर में राहुकाल, पंचांग से जानें मुहूर्त, दिशाशूल


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 August 2026: आज रवि योग में ओणम का त्योहार है. भगवान वामन के अवतार और दैत्यराज बलि के दोबारा धरती पर आगमन की खुशी में 10 दिनों तक ओणम का उत्सव मनाते हैं. आज बुधवार व्रत और गणेश पूजा भी है. पंचांग अनुसार, आज सावन शुक्ल त्रयोदशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, तैतिल करण, सौभाग्य योग, उत्तर का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. आज रवि योग सुबह में 05:56 ए एम से लेकर पूरी रात है. इसमें सूर्य का प्रभाव अधिक होता है, इसलिए सभी दोष मिट जाते हैं. इस वजह से आप रवि योग शुभ कार्य कर सकते हैं.

जो लोग बुधवार व्रत हैं, वे सुबह में 05:56 ए एम से लेकर सुबह 09:09 ए एम के बीच गणेश पूजन कर सकते हैं. इसमें लाभ-उन्नति और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त हैं. लकड़ी की चौकी पर गणेश जी की स्थापना करके फूल, अक्षत्, दूर्वा, सिंदूर, चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य, फल आदि से पूजा करें. मोदक और लड्डू का भोग लगाएं. गणेश चालीसा और बुधवार व्रत कथा पढ़ें. घी के दीपक से आरती करें. फिर अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र, हरे फल, हरा चारा आदि का दान करें. इससे आपका बुध मजबूत होगा. आज के दिन कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है, लेकिन राहुकाल दोपहर में 12:23 पी एम से है. पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 26 अगस्त 2026

आज की तिथि- त्रयोदशी – 07:59 ए एम तक, फिर चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- श्रवण – 12:48 ए एम, अगस्त 27 तक, उसके बाद धनिष्ठा
आज का करण- तैतिल – 07:59 ए एम तक, गर – 08:37 पी एम तक, फिर वणिज
आज का योग- सौभाग्य – 07:59 ए एम तक, उसके बाद शोभन
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- मकर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:56 ए एम
सूर्यास्त- 06:49 पी एम
चन्द्रोदय- 05:55 पी एम
चन्द्रास्त- 04:50 ए एम, अगस्त 27

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:27 ए एम से 05:12 ए एम
रवि योग: 05:56 ए एम से 12:48 ए एम, अगस्त 27
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
अमृत काल: 01:33 पी एम से 03:17 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:32 पी एम से 03:23 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम, अगस्त 27 से 12:45 ए एम, अगस्त 27

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 05:56 ए एम से 07:33 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:33 ए एम से 09:09 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:46 ए एम से 12:23 पी एम
चर-सामान्य: 03:36 पी एम से 05:13 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:13 पी एम से 06:49 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:13 पी एम से 09:36 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:36 पी एम से 11:00 पी एम
चर-सामान्य: 11:00 पी एम से 12:23 ए एम, अगस्त 27
लाभ-उन्नति: 03:10 ए एम से 04:33 ए एम, अगस्त 27

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 07:33 ए एम से 09:09 ए एम
गुलिक काल- 10:46 ए एम से 12:23 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:57 ए एम से 12:48 पी एम
राहुकाल- 12:23 पी एम से 01:59 पी एम
दिशाशूल- उत्तर

शिववास

नन्दी पर – 07:59 ए एम तक, उसके बाद भोजन में.



Source link

Leave a Reply