Last Updated:
Today Kark Rashifal: आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए धैर्य और समझदारी की परीक्षा लेने वाला हो सकता है. आज चंद्रमा की स्थिति आपको भावुक बना सकती है, जिससे आप छोटी बातों को भी गंभीरता से ले सकते हैं. ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सामने वाले की बात समझना आपके लिए बेहतर रहेगा.
नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 30 अगस्त 2026, रविवार का दिन मिलाजुला लेकिन कई मामलों में शुभ रहने वाला है. आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज पूरे दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और गर करण का संयोग भी बन रहा है. चंद्रदेव आज मीन राशि में विराजमान रहेंगे, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण आज कर्क राशि वालों को भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए महत्वपूर्ण फैसले लेने की सलाह दी जाती है. आज विशेष रूप से रिश्तों में कुछ उलझनें बनी रह सकती हैं. छोटी-सी बात भी गलतफहमी का कारण बन सकती है, इसलिए बातचीत करते समय वाणी में संयम रखना बेहद जरूरी होगा.
हालांकि आर्थिक पक्ष से दिन राहत देने वाला हो सकता है. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की प्रबल संभावना बन रही है. आज कर्क राशि के जातकों के लिए सबसे जरूरी है कि वाणी में संयम रखें और भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें. आज शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक राहुकाल का प्रभाव रहने वहां है, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना आपके लिए बेहतर साबित होगा.
आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए धैर्य और समझदारी की परीक्षा लेने वाला हो सकता है. आज चंद्रमा की स्थिति आपको भावुक बना सकती है, जिससे आप छोटी बातों को भी गंभीरता से ले सकते हैं. ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सामने वाले की बात समझना आपके लिए बेहतर रहेगा. आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं और पुराने निवेश या अटके भुगतान से राहत मिलने की उम्मीद है.
लव लाइफ: रिश्तों में रह सकती है थोड़ी उलझन
कर्क राशि के प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन थोड़ा संवेदनशील रहने वाला है. आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद या गलतफहमी हो सकती है. आपकी कोई बात सामने वाला गलत तरीके से समझ सकता है, इसलिए बहस को बढ़ाने के बजाय शांत रहकर बात करें. विवाहित जातकों को भी जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी. यदि पिछले कुछ समय से रिश्ते में तनाव चल रहा है तो आज बातचीत के जरिए स्थिति सुधारने का प्रयास करें. सिंगल लोगों के लिए किसी पुराने परिचित से बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है.
नौकरी और व्यवसाय: मेहनत का मिल सकता है परिणाम
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत अधिकारियों की नजर में आ सकती है. किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. हालांकि सहकर्मियों से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. व्यापार करने वाले जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक हो सकता है. रुका हुआ भुगतान मिलने के योग बन रहे हैं. पुराने ग्राहक से दोबारा संपर्क हो सकता है, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है. जल्दबाजी में बड़ा निवेश करने से बचें.
छात्रों के लिए दिन: एकाग्रता से मिलेगी सफलता
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मेहनत और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का है. मन में कई तरह के विचार आने के कारण पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है, ऐसे में पढ़ाई का समय निर्धारित करके चलें. वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पुराने प्रश्नपत्रों और रिवीजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए. शिक्षकों या वरिष्ठों से मिली सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है.
महिलाओं के लिए दिन: भावनाओं पर रखें नियंत्रण
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन परिवार और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने वाला रहेगा. घर में किसी सदस्य की बात आपको भावुक कर सकती है. छोटी बातों को मन पर लेने से बचें. कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अपनी क्षमता से पूरा करने में सफल रहेंगी. आर्थिक मामलों में कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज कर्क राशि वालों का दिशा शूल पश्चिम दिशा है. कर्क राशि के जातकों को आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन सूर्योपासना करना शुभ रहेगा.
About the Author

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



