You are currently viewing Aaj ka Dhanu Rashifal 5 September: इन जातकों को मिलेंगे नए अवसर, कारोबार और नौकरी में तरक्की के योग

Aaj ka Dhanu Rashifal 5 September: इन जातकों को मिलेंगे नए अवसर, कारोबार और नौकरी में तरक्की के योग


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 5 September 2026: धनु राशि के लिए 5 सितंबर का दिन नए अवसर लाएगा. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा, कारोबार में लाभ होगा और लंबे समय से रुकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं. नौकरीपेशा को सफलता, नई जिम्मेदारी मिलेगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. विष्णु पूजा और पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा.

जमुई: धनु राशि वालों के लिए 5 सितंबर का दिन धनु राशि के जातकों के लिए नए अवसर लेकर आएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि इस दिन धनु राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग मिल सकता है. लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा. कार्यक्षेत्र में नए विचारों को अपनाने से सफलता मिल सकती है. सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. साथ ही पद या कार्यक्षेत्र के विस्तार की संभावना भी बन रही है.

कारोबारियों को भी पहुंचने वाला है लाभ
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस दिन व्यापार से जुड़े जातकों के लिए नई योजनाएं लाभकारी साबित हो सकती हैं. उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए भी यह दिन उत्साहजनक रहेगा. उन्हें उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित कोई अच्छी जानकारी मिल सकती है. इस दिन किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. अपनी बात दूसरों पर थोपने से बचना भी जरूरी होगा, क्योंकि इससे अनावश्यक विवाद की स्थिति बन सकती है.

आय के बनेंगे नए स्त्रोत
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आर्थिक दृष्टि से 5 सितंबर का दिन धनु राशि वालों के लिए लाभकारी रहने के संकेत हैं. आय के नए साधन बनने की संभावना है और व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है. हालांकि परिवार से संबंधित कुछ अतिरिक्त खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. अनावश्यक खर्च और जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचें.

पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में किसी शुभ समाचार के कारण खुशी का माहौल बन सकता है. प्रेम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. अविवाहित जातकों के लिए किसी खास व्यक्ति से बातचीत आगे बढ़ सकती है. प्रेमी जोड़ों के बीच भविष्य की योजना या यात्रा को लेकर चर्चा हो सकती है. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रंग सरसों पीला और शुभ अंक 3 रहेगा. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और पीली वस्तु का दान करें. ऐसा करना आपके लिए शुभ होगा.

About the Author

authorimg

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply