You are currently viewing US Strike in Pacific Ocean: पैसफिक सागर में क्यों अमेरिका ने की स्ट्राइक? तैरते फ्यूल स्टेशन शिप को समंदर में डुबोया

US Strike in Pacific Ocean: पैसफिक सागर में क्यों अमेरिका ने की स्ट्राइक? तैरते फ्यूल स्टेशन शिप को समंदर में डुबोया


होमदुनियाअमेरिका

पैसफिक सागर में क्यों अमेरिका ने की स्ट्राइक? तैरते फ्यूल स्टेशन शिप को डुबोया

Last Updated:

US Strike in Pacific Ocean: अमेरिका ने पैसिफिक सागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिफ्यूलिंग जहाज को निशाना बनाया है. ट्रंप प्रशासन की ये कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्री के खिलाफ बड़े और आक्रामक अभिान का हिस्सा है. पहले जहाज की जांच की गई और फिर से डुबोकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया.

ख़बरें फटाफट

पैसफिक सागर में क्यों अमेरिका ने की स्ट्राइक? तैरते फ्यूल स्टेशन शिप को डुबोयाZoom

अमेरिका ने पैसिफिक सागर में की कार्रवाई.

वाशिंगटन: अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ा और आक्रामक अभियान चलाया है. अमेरिकी साउथ कमांड के निर्देश पर ‘जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर’ की टीम ने कुख्यात नार्को-आतंकी संगठन ‘लॉस चोनेरोस’ से जुड़े एक तैरते हुए आपूर्ति और रिफ्यूलिंग जहाज को सफलतापूर्वक रोक लिया. सभी आवश्यक जांच और चालक दल को सुरक्षित हिरासत में लेने के बाद, अमेरिकी बलों ने इस जहाज को समुद्र में ही डुबोकर पूरी तरह नष्ट कर दिया.

इस सनसनीखेज कार्रवाई की जानकारी यूएस साउदर्न कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक आधिकारिक पोस्ट के जरिए साझा की. कमांड के मुताबिक यह पूरी कार्रवाई 7 सितंबर को अंजाम दी गई. पुख्ता खुफिया जानकारी से यह बात सामने आई थी कि यह जहाज खुले समुद्र में अवैध ड्रग्स की तस्करी करने वाले गिरोहों को रसद और ईंधन मुहैया कराने का काम कर रहा था. यह तैरता हुआ स्टेशन सीधे तौर पर हिंसक नार्को-आतंकी संगठन ‘लॉस चोनेरोस’ के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का हिस्सा था.

अमेरिका की जमीनी कार्रवाई 

सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर ये कार्रवाई की गई. अमेरिकी बलों को पुख्ता इनपुट मिले थे कि ये पोत तस्करों के जहाजों को ईंधन और अन्य आपूर्ति दे रहा है. यह कोई हवाई हमला नहीं था बल्कि अमेरिकी सेना के जवानों ने योजनाबद्ध तरीके से पोत पर चढ़कर डीप सर्च करने के बाद कार्रवाई की. इस दौरान जहाज पर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें इक्वाडोर के अधिकारियों को सौंप दिया गया. ड्रग्स तस्करी में इस्तेमाल होने वाले इस तैरते लॉजिस्टिक अड्डे को पूरी तरह खाली कराने के बाद समुद्र में डुबो दिया गया. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के साजो-सामान और ईंधन वाले जहाजों के नष्ट होने से तस्करों के नेटवर्क की कमर टूट जाती है. कुछ ही दिनों के भीतर साउथ कमांड की ओर से नष्ट किया गया यह दूसरा ऐसा रिफ्यूलिंग जहाज है.

ड्रग्स के खिलाफ अभियान का हिस्सा 

यह कठोर सैन्य कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ की ओर से मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी और बड़े अभियानों का एक अहम हिस्सा है. अमेरिकी प्रशासन का यह रुख साफ करता है कि पश्चिमी गोलार्ध में नार्को-आतंकवाद को पनाह देने वाले नेटवर्कों को खत्म करने के लिए सेना अब किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है. जॉइंट टास्क फोर्स ने स्पष्ट किया है कि ड्रग्स के अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वाले लॉजिस्टिक नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए ऐसे सटीक और पेशेवर अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply