You are currently viewing 2019 में मरा बताया गया था ओसामा का बेटा, 9/11 की बरसी पर वीडियो में आया नजर, मचा हड़कंप

2019 में मरा बताया गया था ओसामा का बेटा, 9/11 की बरसी पर वीडियो में आया नजर, मचा हड़कंप


Last Updated:

9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अल-कायदा की मीडिया शाखा अस-सहाब ने करीब 50 मिनट का प्रचार वीडियो जारी किया. इसमें ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन कई बार नजर आया. 2019 में हमजा की अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के पास मौत की खबर सामने आई थी.

2019 में मरा बताया गया था ओसामा का बेटा, 9/11 की बरसी पर वीडियो में आया नजरZoom

ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन.

25 साल पहले 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों ने पूरी दुनिया की सुरक्षा व्यवस्था बदल दी थी. अब उसी हमले की 25वीं बरसी पर अल-कायदा ने एक ऐसा प्रोपेगेंडा वीडियो जारी किया है, जिसने खुफिया विश्लेषकों का ध्यान खींच लिया है. वीडियो में आतंकी संगठन के पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन नजर आ रहा है. खास बात यह है कि हमजा की 2019 में अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के पास अमेरिकी आतंकवाद विरोधी अभियान में मौत की खबर सामने आई थी. ऐसे में उसके नए वीडियो में दिखाई देने से पुराने दावे पर फिर सवाल उठने लगे हैं.

25 साल बाद अल-कायदा का वीडियो

अल-कायदा की आधिकारिक मीडिया शाखा अस-सहाब ने 11 सितंबर 2001 के हमलों की 25वीं बरसी के मौके पर करीब 50 मिनट का प्रोपेगेंडा वीडियो जारी किया है. इसका शीर्षक ‘अ क्वार्टर सेंचुरी ऑफ द 11 सितंबर रेड्स’ रखा गया है. वीडियो में हमजा बिन लादेन कई बार दिखाई देता है. वह एक टूटी हुई मिट्टी की दीवार के सामने बैठा नजर आता है. उसके सिर पर पारंपरिक सफेद पगड़ी है और उसके पास एक राइफल रखी दिखाई देती है. जानकारी के मुताबिक, यह पहली बार है जब हमजा को किसी वीडियो में दिखाए जाने की बात सामने आई है. यही वजह है कि खुफिया विश्लेषक इस फुटेज को खास तौर पर देख रहे हैं.





Source link

Leave a Reply