You are currently viewing Hartalika Teej Puja Samagri List: हरतालिका तीज पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट, आज ही बाजार से मंगवा लें सामान

Hartalika Teej Puja Samagri List: हरतालिका तीज पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट, आज ही बाजार से मंगवा लें सामान


होमताजा खबरधर्म

हरतालिका तीज पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट, आज ही बाजार से मंगवा लें सामान

Last Updated:

Hartalika Teej Puja Samagri List: हरतालिका तीज की पूजा में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी सामग्री की लिस्ट आज ही तैयार कर लें. बाजार से सामान मंगवाने में देरी न करें ताकि आपकी पूजा अधूरी ना रहे. यहां हम आपको हरतालिका तीज पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट दे रहे हैं, जिससे आप समय रहते सभी आवश्यक वस्तुएं जुटा सकें. अपनी पूजा को सफल बनाने के लिए इस लिस्ट का पालन करें.

हरतालिका तीज पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट, आज ही बाजार से मंगवा लें सामानZoom

Hartalika Teej Puja Samagri List: 14 सितंबर दिन सोमवार को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाएगा, हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है. हरतालिका तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रतों में शामिल है. इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं. मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया था. इसी कारण हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है. पूजा से पहले सामग्री की पूरी तैयारी कर लेना शुभ माना जाता है, ताकि पूजन के समय में कोई भी चीज भूल ना जाएं. यहां नोट करें हरतालिक तीज पूजन सामग्री लिस्ट…

हरतालिका तीज पूजा सामग्री लिस्ट

भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा या तस्वीर
बालू या मिट्टी से बनी शिव-पार्वती की प्रतिमा
पूजा की चौकी और स्वच्छ कपड़ा
कलश, जल और नारियल
आम के पत्ते
रोली, कुमकुम और हल्दी
अक्षत (चावल)
चंदन और सिंदूर
मौली/कलावा
दूर्वा और बेलपत्र
शमी पत्र
विभिन्न प्रकार के फूल और फूलों की माला
धूप, अगरबत्ती और दीपक
कपूर
पान, सुपारी, लौंग और इलायची
फल और मिठाई
पंचामृत की सामग्री
माता पार्वती के लिए सुहाग सामग्री—चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, चुनरी आदि
16 श्रृंगार की सामग्री
दक्षिणा
पूजा की थाली और आरती की सामग्री

हरतालिका तीज का महत्व
पौराणिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. उनकी इसी तपस्या और दृढ़ संकल्प की स्मृति में हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन में सुख-शांति की कामना करती हैं. वहीं अविवाहित कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने की प्रार्थना करती हैं. इस दिन श्रद्धा के साथ शिव-पार्वती की पूजा, कथा श्रवण और आरती करने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से रखा गया यह व्रत वैवाहिक जीवन में प्रेम, समर्पण और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करता है.

हरतालिका तीज भोग की जरूरी सामग्री
हरतालिका तीज के व्रत में भोग के लिए घर में पारंपरिक पकवान और मिठाइयां तैयार की जाती हैं. भोग में फल, मिठाई, खीर, हलवा, पूड़ी, मालपुआ या घर में बनाए जाने वाले अन्य सात्विक पकवान शामिल किए जा सकते हैं. कई स्थानों पर स्थानीय परंपरा के अनुसार विशेष पकवान बनाने की भी परंपरा है. भगवान शिव और माता पार्वती को भोग अर्पित करने के बाद प्रसाद परिवार के सदस्यों में बांटा जाता है.

हरतालिका तीज पर दान सामग्री
धार्मिक मान्यता के अनुसार व्रत-पूजन के बाद जरूरतमंदों को दान करना पुण्यदायी माना जाता है. इस दिन महिलाएं अपनी सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र, अन्न, फल, मिठाई, सुहाग सामग्री और दक्षिणा का दान कर सकती हैं. कुछ परिवारों में ब्राह्मण या जरूरतमंद महिला को भोजन कराकर वस्त्र और श्रृंगार सामग्री देने की परंपरा भी है.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…

और पढ़ें





Source link

Leave a Reply