Last Updated:
Pineapple Benefits : अनानस तो आपने भी खाया ही होगा, लेकिन क्या इसके फायदों के बारे में भी जानते हैं. खट्टे मीठे स्वाद वाला ये रसीला फल लोगों को खूब पसंद आता है. रायबरेली की आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव लोकल 18 से बताती हैं कि अनानस सेहत के लिए वरदान है. अनानस में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. संक्रमण और सर्दी-जुकाम से बचाव करता है. अनानास सूजन कम करने के लिए भी जाना जाता है. यह त्वचा को मुलायम और झुर्रियों से मुक्त रखता है.
रायबरेली. अनानस एक ऐसा फल है जो स्वाद में जितना लाजवाब है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी है. गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है. इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव लोकल 18 से बताती हैं कि अनानस एक स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ सेहत के लिए वरदान है. यह न केवल पाचन सुधारता है बल्कि इम्यूनिटी, त्वचा और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है. हालांकि, इसे सीमित मात्रा में ही खाएं क्योंकि ज्यादा खाने पर मुंह में जलन या एसिडिटी हो सकती है. रोजाना एक कटोरी ताजा अनानस सेहत और स्वाद दोनों का संतुलन बनाए रखता है. इसका सेवन करने से हमारे शरीर को ये पांच फायदे मिलते हैं.
1. अनानस में ब्रोमेलिन (Bromelain) नामक एंजाइम पाया जाता है, जो भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है. यह एंजाइम प्रोटीन को छोटे टुकड़ों में तोड़ देता है जिससे पाचन तंत्र सही तरह से काम करता है. अगर किसी को गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या होती है, तो अनानस का सेवन राहत दिला सकता है.
2. अनानस में विटामिन C की मात्रा काफी अधिक होती है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और संक्रमण, सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव करता है. रोजाना एक कप अनानस खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स का स्तर बढ़ता है, जो फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं की रक्षा करते हैं.
3. ब्रोमेलिन न केवल पाचन के लिए बल्कि सूजन कम करने के लिए भी जाना जाता है. यह जोड़ों के दर्द, गठिया और मांसपेशियों की जकड़न में राहत पहुंचाता है. कई बार डॉक्टर भी प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी के रूप में अनानस की सलाह देते हैं.
4. अनानस में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेजन बनाने में मदद करते हैं, जो त्वचा को मुलायम और झुर्रियों से मुक्त रखते हैं. यह स्किन पर ग्लो लाता है और बालों को मजबूत बनाता है.
5. अनानस में मैंगनीज और पोटैशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं. इससे हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होता है.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें



